जबलपुर नगर निगम सदन में उठा फ्लाईओवर का मुद्दा, महापौर को याद आए कांग्रेस के दिन
Neel Tiwari | Jun 10, 2025, 23:38 IST
Photograph: (THESOOTR)
जबलपुर में बने 11 अरब के फ्लाईओवर का कांग्रेस जहां लोकार्पण करने पर उतारू है तो वहीं भाजपा ने इसे अधूरा बताया है, क्योंकि इस फ्लाईओवर पर अभी 30 करोड रुपए की लाइटिंग का काम बाकी है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 1100 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर का मामला आज नगर निगम सदन में उठाया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सांसद और पीडब्ल्यूडी मंत्री के बीच खींचतान के कारण फ्लाईओवर के लोकार्पण में देरी हो रही है।
भाजपा की ओर से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि फ्लाईओवर में 30 करोड़ रुपए की विद्युत साज सज्जा का काम बाकी है। इसी दौरान सदन में महापौर को वह दिन याद दिलाए गए जब वह कांग्रेस में थे और फ्लाईओवर की प्लानिंग में तरुण भनोट और विवेक तन्खा के साथ जुटे थे।
जबलपुर नगर निगम सदन की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने इस फ्लाईओवर की डिजाइनिंग का पूरा श्रेय जबलपुर के महापौर जगत बहादुर से अन्नू को देते हुए कहा की अन्नू भैया सामने बैठे हैं। उनके सामने ही मैं यह बता रहा हूं कि जबलपुर में फ्लाईओवर के ऊपर से डबल डेकर ब्रिज बनना प्रस्तावित था, लेकिन जगत बहादुर अन्नू ने ही मदन महल से दमोहनाका तक फ्लाईओवर के लिए सुझाव देते हुए इसका डिजाइन भी बताया था ताकि यातायात के नजरिए से इस व्यस्ततम मार्ग पर नागरिकों को राहत मिल सके। इसके बाद जगत बहादुर से अन्नू ने भी यह माना कि उन्होंने सिर्फ सुझाव दिया था जिसे मान लिया गया था, इसके साथ ही उन्होंने फ्लाईओवर के निर्माण का पूरा श्रेय पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को दिया लेकिन इस दौरान महापौर के कांग्रेस के दिनों की यादें सदन में ताजा हो गई।
ये खबरें भी पढ़ें...
हादसा टला : ट्रेनी एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्यूल खत्म होने तक उड़ता रहा
मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- सोनम रघुवंशी के घरवाले अब क्यों CBI जांच की मांग कर रहे, वह मुख्य आरोपी
सदन की बैठक में महापौर ने बताया कि अभी इस फ्लाईओवर में लगभग 30 करोड रुपए की लागत से लाइट लगना बाकी है। उन्होंने यह बताया कि जब यह फ्लाईओवर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा तो जनता के साथ मंत्री राकेश से सहित बीजेपी सांसद आशीष दुबे और भाजपा के नेताओं के साथ ही विपक्ष के सभी नेताओं के साथ मिलकर इस फ्लाईओवर का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।
thesootr links
भाजपा की ओर से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि फ्लाईओवर में 30 करोड़ रुपए की विद्युत साज सज्जा का काम बाकी है। इसी दौरान सदन में महापौर को वह दिन याद दिलाए गए जब वह कांग्रेस में थे और फ्लाईओवर की प्लानिंग में तरुण भनोट और विवेक तन्खा के साथ जुटे थे।
नेता प्रतिपक्ष ने याद दिलाए कांग्रेस के दिन
ये खबरें भी पढ़ें...
हादसा टला : ट्रेनी एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्यूल खत्म होने तक उड़ता रहा
मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- सोनम रघुवंशी के घरवाले अब क्यों CBI जांच की मांग कर रहे, वह मुख्य आरोपी
सबके साथ मिलकर करेंगे उद्घाटन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA