जबलपुर सिविल लाइन थाने में देर रात लगे RSS और पुलिस मुरादाबाद के नारे
Neel Tiwari | Feb 02, 2025, 13:08 IST
thesootr
जबलपुर में कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में लगे एक विवादित पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके चलते एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को देर रात उनके घरों से उठाकर हिरासत में ले लिया गया।
जबलपुर में कांग्रेस के द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जाते हैं। ऐसे में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में लगे विवादित पोस्टर की वजह से NSUI के कार्यकर्ताओं को अपराधियों की तरह देर रात घर से उठाकर हिरासत में लिए जाने के मामले में विधायक लखन घनघोरिया के द्वारा पुलिस की इस तानाशाही रवैए के विरोध में आधी रात को धरना प्रदर्शन किया गया।
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ऐसे की गई जैसे कोई आदतन अपराधी हो सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच के द्वारा हिरासत करने के दौरान काफी बर्बरता बरती गई। उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार किया गया कि जैसे किसी हत्या के आरोप में गिरफ्तारियां की जा रही हो। उसके बाद पहले क्राइम ब्रांच थाना फिर थाना सिविल लाइन लेकर आया गया और अन्य कहीं थानों में ले जाए जाने की भी बात उनके द्वारा कही गई। मौके पर विधायक लखन घनघोरिया के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ता और युवक कांग्रेस के द्वारा पहुंचकर इसका विरोध किया गया जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई पूरी करके कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया।
विधायक लखन घनघोरिया ने पुलिस के द्वारा किए गए इस तानाशाही रवैए के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आधी रात को थाने में ही धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जाने वाला प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है लेकिन पुलिस के द्वारा सरकार के दबाव में आकर इस प्रकार की कार्रवाई को करना सही नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे किसी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई की जाती है तो NSUI के समर्थन में पूरी कांग्रेस एकजुट हो जाएगी और सरकार को कांग्रेस के साथ सड़कों पर लड़ाई करना पड़ेगी।
जबलपुर STF के हत्थे चढ़ा तस्कर, 24 लाख की पैंगोलिन स्किल्स जब्त, छत्तीसगढ़ से लाए थे अंग
इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि RDVV (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय) में कुछ विवादित पोस्टर लगे हुए थे जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा थाने में इसकी शिकायत की गई जिसके आधार पर FIR दर्ज कर संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। एवं मामले में विधिवत कार्रवाई की गई। हालांकि धाराएं जमानती थी इसलिए आरोपियों को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया साथ ही संबंधित मामले में आगे पूछताछ के लिए उनको बुलाया जाने की भी हिदायत दी गई है।
RSS बैन के पोस्टर पर मचा बवाल
जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में लगाएं गए RSS प्रतिबंध (बैन) के बैनर पोस्टर को लगाने के बाद सारा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर किए गए प्रतिबंध पर आधारित बैनर, पोस्टरों को विश्वविद्यालय में लगाया गया था। उसके बाद से माहौल में काफी गर्मा गर्मी हो गई थी। जिसमें शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को बर्बरता पूर्वक घर से गिरफ्तार किया गया।
अपराधियों की तरह घर से गिरफ्तार किए गए NSUI कार्यकर्ता
सरकार और पुलिस के तानाशाही रवैए पर भड़के विधायक
जबलपुर STF के हत्थे चढ़ा तस्कर, 24 लाख की पैंगोलिन स्किल्स जब्त, छत्तीसगढ़ से लाए थे अंग
पुलिस ने बताया शिकायत के बाद की गई कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari