गुटखा और सिगरेट की लत ने बना दिया चोर-लुटेरा, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश
Neel Tiwari | Updated:
theft hobby
जबलपुर में दुकानों में चोरी करने और चलती गाड़ियों से लूट करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिनका टारगेट सिर्फ पान मसाला और महंगी सिगरेट थी।
जबलपुर में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चोरों ने पान मसाला व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाया है। चोरी से परेशान होकर व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद मामले की पड़ताल करते हुए जबलपुर पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया, जो चोरी करता था। पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों से जब पूछताछ की गई तो चोरों ने बताया कि चोरी अपना शौक पूरा करने के लिए करते थे।
24 जून को गढ़ा थाना क्षेत्र में एक किराने की दुकान में चोरी की घटना घटी जिसमें चोरों ने बाकी सामान को छोड़कर सिर्फ पान मसाला और महंगी सिगरेट चुराई थी। इस वारदात से यह साफ हो गया कि यह उसी गिरोह का काम है, जो सिर्फ पान मसाला और सिगरेट व्यापारियों को अपना निशाना बना रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और पुलिस ने गोहलपुर निवासी पांच युवकों को गिरफ्तार किया। गोहलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले शब्बीर मंसूरी,शहनाज, मोहम्मद आबिद,शारिफ और इरफान मैं पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया और गढ़ा सहित विजयनगर थाना क्षेत्र में भी एक चोरी करना कबूल किया।
ये खबर भी पढ़ें...
रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी हो तो कार्रवाई करें... जब केंद्रीय मंत्री ने अफसर को फटकारा, देखें वीडियो
टैक्स चोरी करने वाले सावधान ! अब पड़ेंगे छापे.... अफसरों ने तैयार की कारोबारियों की खुफिया लिस्ट
गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि पकड़े गए पांचो आरोपी गोहलपुर क्षेत्र के निवासी हैं। यह अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी करते थे। हाल ही में इन्होंने गढ़ा क्षेत्र में जिस किराने की दुकान में चोरी की थी वहां से उन्होंने सिर्फ पान मसाला और महंगी सिगरेट चुराई थी। यह लोग छोटी दुकानों को टारगेट करते थे क्योंकि कुछ छोटे दुकानदार ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते। चोरी किए गए सिगरेट और पान मसाले में से कुछ का इस्तेमाल यह अपने शौक के लिए करते हैं और बाकी सामान को बेच देते थे। आरोपियों द्वारा गढ़ा और विजयनगर क्षेत्र में चोरी करना कबूल किया गया है । इनसे लगभग डेढ़ लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस के द्वारा इनका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...।
भोपाल की ज्वेलरी शॉप से 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी, स्कॉर्पियो से हथियार लेकर पहुंचे थे चोर
अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ से लाखों की लाइटें चोरी, पुलिस जांच में जुटी
व्यापारियों के द्वारा दी जा रही शिकायत के साथ ही कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं जिसमें ट्रक के पीछे बाइक लगाकर युवकों का गिरोह चलते ट्रक से चोरी कर लेता है। यह गिरोह मुख्यतः पान मसाला और सिगरेट के माल को ही टारगेट करता है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद इस बात का भी खुलासा हो सकता है कि आरोपी गिरोह या इससे जुड़ा हुआ कोई अन्य गिरोह इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
5 आरोपियों हुए गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें...
रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी हो तो कार्रवाई करें... जब केंद्रीय मंत्री ने अफसर को फटकारा, देखें वीडियो
टैक्स चोरी करने वाले सावधान ! अब पड़ेंगे छापे.... अफसरों ने तैयार की कारोबारियों की खुफिया लिस्ट
शौक के लिए चोरी
ये खबर भी पढ़ें...।
भोपाल की ज्वेलरी शॉप से 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी, स्कॉर्पियो से हथियार लेकर पहुंचे थे चोर
अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ से लाखों की लाइटें चोरी, पुलिस जांच में जुटी
चलते ट्रक से चोरी...
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
By Umeshwari Baghel
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
By Ashish Bhardwaj
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
By Umeshwari Baghel
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
By Mukesh Sharma
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
By Jageshwar Prasad