RDVV में फिर लगे अयोग्य कुलपति के नारे, NSUI का धरना प्रदर्शन

Neel Tiwari | Jan 03, 2025, 18:22 IST
Share
jabalpur rani durgavati university nsui protest
रानी दुर्गावती विवि में NSUI का विरोध प्रदर्शन। Photograph: (the sootr)

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश वर्मा के खिलाफ NSUI द्वारा विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। NSUI कार्यकर्ताओं ने इस बार यूनिवर्सिटी में ढोल बाजे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी की।

जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति को अयोग्य साबित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। NSUI ने यूनिवर्सिटी अंतर्गत आने वाले कॉलेज में रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ी के लिए कुल सचिव के कार्यालय में भी जमकर हंगामा किया। साथ ही कुलपति प्रो. राजेश वर्मा के इस्तीफा के लिए धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।

ढोलबाजों के साथ विरोध करने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े छात्रों के द्वारा एक बार फिर यूनिवर्सिटी में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया, उनके द्वारा ढोल बाजे ले जाकर गहरी निंद्रा में सोए जिम्मेदारों को जगाने की कोशिश की गई। दरअसल, पूरा मामला विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में B.SC,B.COM,BA के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शून्य नंबर (ZERO) दिए जाने का है। जिसके बाद छात्र-छात्राओं से विश्वविद्यालय की गलती की वजह से 400 से 600 रुपए भी लिए गए और रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है इसके खिलाफ एनएसयूआई के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

कुलपति के इशारों पर चल रहे हैं...

NSUI के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने बताया है कि अयोग्य कुलपति प्रो. राजेश वर्मा के इशारों पर यूनिवर्सिटी का राज भवन ,शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक चल रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि अयोग्य व्यक्ति कैसे किसी यूनिवर्सिटी का कुलपति हो सकता है। उन्होंने इसका विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक रूप से मुखौटे लगाकर और कुलपति के हाथों में रस्सी देकर उसी रस्सी से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, और कुलसचिव को बंधे बताकर कुलपति को ताकतवर बताया इसके साथ ही ढोलबाजों के साथ विरोध प्रदर्शन किया साथ ही उन्होंने कुलपति के इस्तीफा की भी मांग की है। उन्होंने यह भी बताया है कि यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में छात्रों के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के खिलाफ रिजल्ट को जब तक होल्ड कर उसमें सुधार नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

छात्र-छात्राओं ने की परीक्षा कॉपी दिखाने की मांग

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई B.SC की छात्रा अंजलि यादव ने बताया है कि लगभग 100 से 150 स्टूडेंट के साथ ऐसा हुआ है कि उन्हें किसी सब्जेक्ट में शून्य (ZERO) नंबर तो कुछ छात्रों को दो से तीन विषयों में सप्लीमेंट्री दी गई है जिस पर छात्रा ने बताया है कि उनके द्वारा परीक्षा कॉपी में अच्छे से लिखा गया था लेकिन उसके बाद भी उन्हें शून्य नंबर दिए गए हैं, उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से उन्हीं के सामने कॉपी को पुनः जांच करके दिखाने की मांग की है।

कुल सचिव ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. राजेंद्र कुररिया ने प्रदर्शन करने आए संगठन के साथ छात्र-छात्राओं को आश्वासित किया है कि इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा, साथ ही उन विषय संबंधी एक्सपर्ट के द्वारा फिर से कॉपी का रिव्यू कराया जाएगा जिससे उचित परिणाम प्राप्त कर निर्णय लिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • NSUI
  • रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर
  • विरोध प्रदर्शन
  • रिजल्ट में गड़बड़ी
  • RDVV Vice Chancellor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई