जबलपुर : रिटायर्ड डीजी वी मधुकुमार को बड़ी राहत, कैट ने विभागीय जांच पर लगाई रोक

Sandeep Kumar | May 26, 2024, 08:28 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-26T082501.273.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-26T082501.273.jpg

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी वी मधुकुमार को केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण से राहत मिली है। जबलपुर स्थित कैट की अवकाशकालीन पीठ ने उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच पर रोक लगा दी है।

आयकर विभाग ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी आर्म्स डीलर प्रतीक जोशी के भोपाल स्थित ठिकानों पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान आयकर विभाग को एक डायरी बरामद हुई थी। इसमें रिटायर्ड डीजी वी मधुकुमार ( Retired DG V Madhukumar ) द्वारा 12.5 करोड़ रुपये देने का उल्लेख किया गया था। चुनाव आयोग ने केन्द्र व राज्य सरकार को डायरी के पेज भेजते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच करने को कहा था। कैट ने केन्द्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई दो जुलाई को निर्धारित की है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update : खूब तप रहा नौतपा, मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, खरगोन और खंडवा सबसे गर्म

प्रतीक जोशी के ठिकानों पर IT ने मारा छापा

अधिवक्ता पंकज दुबे ने बताया कि आर्म्स डीलर प्रतीक जोशी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। मौके से दस्तावेज भी मिले थे। इसके अलावा खुली डायरी के कुछ पन्ने भी अधिकारियों को मिले थे। जिस में कि VMB 1250 लिखा था। ये जानकारी आयकर विभाग ने चुनाव आयोग को दी। केंद्र, राज्य सरकार और गृह विभाग को चुनाव आयोग ने निर्देश दिए कि इस मामले में जो भी अधिकारी शामिल है, उनके खिलाफ जांच की जाए। साथ ही, केस भी दर्ज किए जाए।

ये खबर भी पढ़िए...नर्सिंग घोटाले में CM मोहन यादव सख्त, अब नर्सिंग विद्यार्थियों की होगी राज्य स्तर पर परीक्षा

आयकर विभाग ने मधुकुमार को नहीं दिया नोटिस

मामले पर राज्य सरकार ने वी मधुकुमार को चार्जशीट देते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी। राज्य सरकार ने VMB को वी मधुकुमार बाबू और 1250 को 12.50 करोड़ रुपए मानते हुए आपने यह राशि प्रतीक जोशी के साथ मिलकर ली। अधिवक्ता पंकज दुबे ने बताया कि वी मधुकुमार के ठिकानों पर न कभी जांच हुई और न ही सर्चिंग की गई। यही नहीं, आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस भी नहीं दिया। इसके बाद भी सरकार के द्वारा उनके खिलाफ जांच करवाई गई। वी मधुकुमार ने इस पर आपत्ति भी लगाई, पर कार्रवाई नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़िए...सीधी रेप कांड : मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति के घर पर चला बुलडोजर, SIT ने शुरू की जांच

प्रतीक जोशी के यहां से मिली थी डायरी

केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण याचिकाकर्ता के इस तर्क से सहमत दिखा। तर्क दिया गया कि किसी की निजी डायरे के पन्नों में दर्ज संकेतों के आधार पर विभागीय जांच नहीं की जा सकती। प्रतीक जोशी के घर से आयकर विभाग को डायरी मिली थी, जिसमें इंग्लिश में वीएमबी के साथ 12 करोड़ 50 लाख रुपयों की राशि लिखी थी। जांच एजेंसी ने इस वीएमबी का मतलब, लोकायुक्त के तत्कालीन डी.जी वी मधुकुमार को माना।

ये खबर भी पढ़िए...गर्मी से बिगड़ रहे हालात, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

2 जुलाई को अगली सुनवाई तय

इसी के साथ राज्य और केन्द्र सरकार ने वी मधुकुमार को चार्जशीट देकर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी। इसके खिलाफ रिटायर्ड आईपीएस वी मधुकुमार ने केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण में याचिका दायर की थी। अब अधिकरण ने उनके खिलाफ जांच पर रोक लगा दी है। सरकार से जवाब तलब करते हुए 2 जुलाई को अगली सुनवाई तय की है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Retired DG V Madhukumar
  • VMB 1250
  • रिटायर्ड डीजी वी मधुकुमार
  • वी मधुकुमार को चार्जशीट
  • प्रतीक जोशी
  • अधिवक्ता पंकज दुबे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा