जबलपुर सड़क हादसा : हाइवा और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Neel Tiwari | Published:
Share
Jabalpur road accident
Jabalpur road accident

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा एक यात्रियों से भरे ऑटो पर पलट गया। घटना में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हैं।

जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सिहोरा-मझगवां रोड के नुंजी खमरिया गांव के पास की बताई जा रही है, जहां मजदूरों से भरा एक ऑटो एक बेलगाम तेज रफ्तार हाइवा के नीचे दब गया।

तेज रफ्तार हाइवा ने मारी ऑटो को टक्कर

यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक हाइवा (क्रमांक एमपी 53 एचए 1986) तेज रफ्तार से आकर ऑटो (क्रमांक एमपी 20 एलबी 0237) को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवा चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जो कि बहुत तेजी से वाहन चला रहा था और इस वजह से नियंत्रण खो बैठा।

हाइवा चालक पर हुआ मामला दर्ज

सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल से हाइवा और ऑटो को हटाकर यातायात को बहाल किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अब तक वाहन चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

इलाज के लिए भेजे गए घायल

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का दौरा किया और घायलों को जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से भी 15 हज़ार दिए जाएंगे और घायल व्यक्तियों को निशुल्क उपचार के साथ ही सड़क दुर्घटना निधि से 7 हज़ार 500 रुपए दिए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक संतोष सिंह बरकड़े ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 5 हज़ार की सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता अलग से देने के आदेश जबलपुर जिला कलेक्टर ने जारी किए हैं।

घटना में मृतक और घायलों की सूची...

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल सिहोरा में चल रहा है। घटना में मृतकों और घायलों की जो जानकारी प्रसाशन ने साझा की है उसके अनुसार एक 3 वर्षीय बच्चे सहित कुल 7 लोगों की मौत हुई है और कुल 11 लोग घायल हैं।

मृतकों के नाम...

  1. शोभाराम पिता छोटू उम्र 35 वर्ष
  2. ऊषा बाई पिता कोठारी आदिवासी उम्र 50 वर्ष
  3. शिवा कोल पिता राजेश कोल उम्र 18 वर्ष
  4. कल्लू बाई पति शोभाराम उम्र 30 वर्ष
  5. रानु कोल पति करण उम्र 19 वर्ष
  6. करण पिता परदेसी कोल उम्र 20 वर्ष
  7. भूरा कोल पिता शोभाराम कोल उम्र 3 वर्ष

घायलों की सूची...

  1. दिलीप पिता कोठारी कोल उम्र 30 वर्ष
  2. चन्द्रभान पिता कचोला कोल उम्र 40 वर्ष
  3. कोठारी पिता घमंडी कोल उम्र 55 वर्ष
  4. कन्हैया पिता दिलीप कोल उम्र 14 वर्ष
  5. राजेश पिता हेमराज कोल उम्र 36 वर्ष
  6. राजा पिता राजेश कोल उम्र 9 वर्ष
  7. मंगोबाई पति राजेश कोल उम्र 28 वर्ष
  8. कु. राधिका पिता राहुल कोल उम्र 7 वर्ष
  9. सरस्वती पति राहुल कोल उम्र 25 वर्ष
  10. गज्जो बाई पति चंद्रभान कोल उम्र 38 वर्ष
  11. करण गोटिया पिता महेश गोटिया उम्र 24 वर्ष

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • Jabalpur road accident
  • जबलपुर सड़क हादसा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नुंजी खमरिया सड़क हादसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर