टिमरी हत्याकांड के विरोध में ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन

Neel Tiwari | Feb 09, 2025, 19:46 IST
Share
thesootr
protest Brahmin society demonstration Photograph: (thesootr)

जबलपुर में पाटन थाना के टिमरी गांव में हुए हत्याकांड के बाद शासन की तरफ से कोई सहायता नही मिली। इसके खिलाफ संपूर्ण ब्राह्मण समाज के द्वारा एकत्रित होकर जबलपुर में घंटाघर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया...

जबलपुर में हुए भीषण नरसंहार के बाद कोई सहायता न मिलने से ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिवार के लिए उचित सहायता राशि के साथ सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्रीय राजनीतिक प्रभाव में प्रशासन के द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही न करने के भी आरोप लगाए।

घटना को 15 दिन बीते, नहीं मिली सहायता

जबलपुर में पाटन थाना के टिमरी गांव में बीते हुए हत्याकांड के बाद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद शासन की तरफ से अन्य कोई सहायता न मिलने से ब्राह्मण समाज ने जबलपुर के घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर तात्या टोपे के वंशज चित्रकूट शाखा के ब्राह्मण महासभा के उत्तराधिकारी प्रभाकर नरसिंह राव पेशवा जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने वर्तमान सरकार के रवैए के खिलाफ सवाल खड़े करते हुए प्रशासनिक कार्यवाही पर क्षेत्रीय राजनीति के प्रभाव होने की बात कही।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा टिमरी हत्याकांड : जीतू पटवारी

टिमरी हत्याकांड के विरोध में ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन

सरकार पर लगाए आरोप

जबलपुर पहुंचे प्रभाकर नरसिंह राव पेशवा ने मौजूदा दौर को वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार का सबसे कमजोर फेस बताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि उनके दौर में ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाती थी, लेकिन वर्तमान में मामले को अभी तक संज्ञान में नहीं लिया है उन्होंने सरकार के इस रवैए के खिलाफ सवाल खड़े करते हुए कई आरोप लगाए हैं।

समाधान न होने पर दिल्ली कूच की चेतावनी

समाज ने विरोध प्रदर्शन के दौरान इस मामले में जिला प्रशासन से उचित कार्यवाही करने और सहायता राशि देने की मांग की है। यदि उनका समाधान यहां से नहीं होता है तो भोपाल में मुख्यमंत्री से मिलकर मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग करेंगे। भोपाल से भी समस्या का समाधान नहीं निकला तो ब्राह्मण समाज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्यवाही करने की गुहार लगाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर सिविल लाइन थाने में देर रात लगे RSS और पुलिस मुरादाबाद के नारे

जबलपुर STF के हत्थे चढ़ा तस्कर, 24 लाख की पैंगोलिन स्किल्स जब्त, छत्तीसगढ़ से लाए थे अंग

ब्राह्मण प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

प्रभाकर नरसिंह राव पेशवा ने ब्राह्मण प्रोटेक्शन एक्ट की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार एससी, एसटी एक्ट है उसी प्रकार ब्राह्मण एक्ट भी बनाया जाना चाहिए। क्योंकि ब्राह्मणों को जाति सूचक शब्दों के साथ टारगेट करके मारा जा रहा है। साथ ही उन्होंने इस घटना में जिन लोगों की मौत हो गई है उनके परिजन 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की मांग की है।

मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन

अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) ने बताया कि ब्राह्मण समाज ने टिमरी में चार लोगों की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया है। जिसे स्वीकार करते हुए जल्द ही उस ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज ने 8 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा है इसमें उन्होंने इस मामले में समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराने और परिवार को और अधिक आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • Brahmin society
  • ब्राह्मण समाज
  • विरोध
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • टिमरी हत्याकांड
  • Timri hatyaakaand
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज