नन्हें विनायक के दिल में छेद, फिर ऐसे जीती जिंदगी की जंग, मुंबई के डॉक्टर्स का कमाल

Neel Tiwari | Apr 28, 2025, 16:01 IST
Share
jabalpur news vinayak
jabalpur news vinayak

पाटन क्षेत्र के स्वप्निल पटेल के 15 दिन के नवजात बेटे विनायक के दिल में जन्म से गंभीर बीमारी थी। तत्काल ऑपरेशन आवश्यक था, वरना जीवन संकट में पड़ सकता था।

पाटन क्षेत्र के स्वप्निल पटेल के घर एक नई सुबह आई है। उनके 15 दिन के नवजात बेटे विनायक के दिल में जन्म से ही छेद था। परिवार की चिंता उस समय और गहरी हो गई थी जब उन्हें पता चला कि बिना ऑपरेशन के बच्चे का जीवन खतरे में पड़ सकता है। हालांकि की सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं ने उनके लिए आशा की नई किरण जगाई। जिला अस्पताल विक्टोरिया परिसर की टीम की मदद से नई मिसाल बन गई।

रविवार की छुट्टी पर भी खोले गए थे दफ्तर

जब पूरा प्रशासनिक तंत्र रविवार के अवकाश पर था, उसी समय जबलपुर जिला अस्पताल परिसर में एक नवजात के जीवन को बचाने के लिए सरकारी मशीनरी हरकत में थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत, बिना समय गंवाए कार्यालय खोला गया। पाटन निवासी स्वप्निल पटेल के नवजात विनायक के इलाज के लिए आपातकालीन दस्तावेजी कार्यवाही पूरी की गई। कुछ ही घंटों में बच्चे को मुंबई के उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने उसके दिल की बीमारी का सफल ऑपरेशन किया।

विनायक के दिल की धड़कानों ने फिर से थामी रफ्तार

मुंबई के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने विनायक के दिल में छेद (Congenital Heart Defect) का सफल ऑपरेशन किया। मेडिकल नजरिए से देखा जाए तो नवजात अवस्था में दिल से जुड़ी सर्जरी बहुत कठिन मानी जाती है। लेकिन सरकार की पहल से उपलब्ध कराई गई बेहतरीन सुविधाओं और मुंबई के डॉक्टरों की मेहनत ने विनायक को एक नया जीवन दे दिया।

परिवार हुआ भावुक

इलाज के बाद जब विनायक की नन्हीं धड़कनों ने सामान्य गति पकड़ी, तो उसके माता-पिता की आंखों में उम्मीद के आंसू छलक आए। जबलपुर लौटते ही स्वप्निल पटेल का परिवार सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उन्होंने सरकार को और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का धन्यवाद दिया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) से मिली मदद

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम केंद्र सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है, जो 2013 में शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 0-18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकृतियों, कुपोषण, विकास में देरी और अन्य बीमारियों की पहचान कर उनका निशुल्क उपचार किया जाता है।

आरबीएसके कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बताया कि दिल में छेद (Congenital Heart Defect), कटे फटे होंठ (Cleft Lip), टेढ़े मेढ़े पैर (Club Foot), सुनने-बोलने में दिक्कत, और न्यूरोलॉजिकल विकृतियों जैसी गंभीर समस्याओं का उपचार RBSK के माध्यम से सरकार के खर्च पर कराया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि नवजात से जुड़ी परिस्थितियों में समय की महत्ता को देखते हुए पूरी टीम की प्राथमिकता रहती है कि इलाज में एक पल की भी देरी न हो।

यह भी पढ़ें...आबकारी उपायुक्त आलोक खरे के घर ईडी का छापा, फर्जी FD-आबकारी घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई

परिवार ने जताया सरकार का आभार

जबलपुर लौटते ही अस्पताल परिसर में विनायक की मौसी शालिनी पटेल भावुक हो गईं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "जब हमें पहली बार डॉक्टरों ने बताया कि हमारे बच्चे के दिल में समस्या है, तो हम पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था। इलाज की लागत सुनकर हम निराश हो गए थे। लेकिन सरकार की योजना और जिला अस्पताल की टीम ने हमें सहारा दिया। आज हमारा विनायक फिर से मुस्कुरा रहा है। हम सबका आभार व्यक्त करते हैं।

स्वप्निल पटेल ने भी कहा कि यदि सरकार और डॉक्टरों की तत्परता नहीं होती, तो शायद उनका बच्चा आज उनके साथ नहीं होता। उनके अनुसार, "यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था, यह हमारे परिवार के सपनों को नई जिंदगी देने जैसा था।

यह भी पढ़ें...MP के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में कैंसर-हार्ट पेशेंट को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अक्सर सरकारी योजनाओं की आलोचना होती है, लेकिन स्वप्निल पटेल के परिवार की कहानी बताती है कि जब व्यवस्था संवेदनशील हो, तो एक छोटी सी जान भी सुरक्षित बचाई जा सकती है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और मोहन सरकार के समर्पण ने विनायक के परिवार को वह खुशी लौटाई, जो वे खोने के कगार पर थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


heart surgery | Jabalpur | MP News | हार्ट सर्जरी





Tags:
  • MP News
  • Jabalpur
  • मध्य प्रदेश
  • heart surgery
  • हार्ट सर्जरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा