घर में दो पत्नियों के साथ रह रहा था पति, सुबह उठकर देखा तो हो गया बड़ा कांड

Vikram Jain | May 18, 2024, 22:20 IST
Share
Jabalpur woman suicide casewife hanged herself
Jabalpur woman suicide casewife hanged herself

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में पति घर में दो पत्नियों के साथ रह रहा था। इस शख्स ने अपनी भाभी को ही दूसरी पत्नी बनाकर घर में रखा था। पत्नियां अलग-अलग कमरों में रह रही थीं। शनिवार की सुबह जब पति उठा तो घर में हुई अनहोनी को देख उसके होश उड़ गए।

JABALPUR. जबलपुर में पाटन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला का पति अपनी पहली पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सोने चला गया था इसके बाद दूसरी पत्नी ने कमरे में फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। युवक की दूसरी पत्नी का शव सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

भाभी को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा

जानकारी के मुताबिक चंद्रभान पिपरिया के रहने वाले रूपलाल यादव ने अपनी भाभी शशि को दूसरी पत्नी बनाकर अपने साथ रख लिया था। वह एक ही घर में दोनों पत्नियों के साथ रह रहा था। उसकी दोनों पत्नियां उसके घर में अलग-अलग कमरों में रहती थीं। इसी बीच बीती रात करीब 11 बजे उसकी दूसरी पत्नी शशि यादव (40) ने कहा कि तुम अपने बच्चों और पत्नी कल्पना के साथ जाकर अपने कमरे में सो जाओ। जिसके बाद वह कमरे चला गया।

ये खबर भी पढ़ें... MP में 2 साल के बेटे के गले पर चाकू रख मां के साथ किया दुष्कर्म , धर्म बदलने के लिए भी डाला दबाव

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात , एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल , आरोपी ने लगाई फांसी

कमरे में पहुंचा तो फांसी पर लटती थी शशि

पति रूपलाल ने बताया कि जब सुबह करीब 6 बजे वह सोकर उठा और शशि के कमरे में पहुंचा तो देखा शशि फांसी के फंदे पर झूल रही थी। शशि को फांसी के फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद उसने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

पति और दो पत्नी

जबलपुर में महिला ने लगाई फांसी, पति की दूसरी पत्नी ने की आत्महत्या, जबलपुर क्राइम न्यूज, जबलपुर न्यूज
Woman hanged herself in Jabalpur, Husband second wife committed suicide, Jabalpur Crime News, Jabalpur News

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • Jabalpur Crime News
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • जबलपुर में महिला ने लगाई फांसी
  • पति की दूसरी पत्नी ने की आत्महत्या
  • Woman hanged herself in Jabalpur
  • Husband second wife committed suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग