अंजी केबल स्टे और चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत, जानें क्या है दोनों ब्रिज की खासियत
Rohit Sahu | Jun 06, 2025, 14:14 IST
chenab vande bharat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-श्रीनगर रेललाइन का उद्घाटन करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और देश के पहले केबल स्टे अंजी ब्रिज का लोकार्पण किया।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने केबल स्टे अंजी रेल ब्रिज और कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। अंजी रेल ब्रिज देश का पहला केबल स्टे ब्रिज है, जो कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा। यह पुल क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
चिनाब ब्रिज को बनाने में करीब 1486 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह 266 किमी/घंटा की रफ्तार की हवा झेल सकता है। रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता के भूकंप और 40 टन TNT विस्फोट सहने की भी क्षमता है। इसमें 30 हजार मीट्रिक टन स्टील, 46 हजार क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 6 लाख बोल्ट लगे हैं।
चिनाब ब्रिज को बनाने की स्वीकृति 2003 में मिली थी और काम 2004 में शुरू हुआ। कई तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों के चलते इसका निर्माण धीमा रहा। 2022 तक पुल पूरी तरह तैयार हो गया। इसका ट्रायल जनवरी 2025 में पूरा हुआ।
अंजी खड्ड पुल एक इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है। यह पुल 331 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी लंबाई लगभग 725 मीटर है। पुल के बीच में उल्टे Y आकार का पिलर है, जो 193 मीटर ऊंचा है और 96 मजबूत स्टील केबल्स के सहारे पूरे पुल को समर्थन देता है।
इस पुल के निर्माण में 8,215 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग हुआ है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम की चुनौतियों, भूकंप और तेज हवाओं के बावजूद यह पुल मजबूती से खड़ा है।
अब तक बर्फबारी के दौरान National Highway-44 बंद होने से कश्मीर कट जाता था। लेकिन रेल सेवा शुरू होने से अब कनेक्टिविटी बाधित नहीं होगी। अंजी और चिनाब ब्रिज से कश्मीर, दिल्ली समेत पूरे भारत से सीधे जुड़ गया है।
यह भी पढ़ें...चंबल नदी पर बनेगा MP का पहला सिक्सलेन केबल-स्टे ब्रिज, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगे 3 राज्य
अब तक कटरा से श्रीनगर पहुंचने में 6 से 7 घंटे का समय लगता था। अब इस सफर को वंदे भारत ट्रेन महज 3 घंटे में तय करेगी। 7 जून से Northern Railway वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा शुरू कर रहा है। हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें दोनों शहरों के बीच चलेंगी।
यह भी पढ़ें...पेरिस के एफिल टॉवर से ऊंचे कश्मीर के चिनाब ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें ब्रिज की खूबियां
वंदे भारत ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास उपलब्ध हैं—चेयरकार (Chair Car) – ₹715 और एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive Class) – 1320 रुपए है। अभी ट्रेन केवल Banihal स्टेशन पर रुकेगी, अन्य स्टॉपेज बाद में तय होंगे। टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
J-K: PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ;चिनाब ब्रिज; का उद्घाटन किया, फिर लहराया तिरंगा
➡ इस दौरान जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे। देखें Video#PMModi #NarendraModi #ChenabBridge #ChenabRailBridge… https://t.co/B5wcSSpzNS pic.twitter.com/Sbzs74Dp3Y
— TheSootr (@TheSootr) June 6, 2025
एफिल टावर से भी ऊंचा है चिनाब ब्रिज
चिनाब ब्रिज की ऊंचाई 1178 फीट है, जो इसे पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा बनाती है। यह आर्च ब्रिज (Arch Bridge) स्टील और कंक्रीट से बना है और इसकी कुल लंबाई 1315 मीटर है। इसमें 467 मीटर लंबा आर्च है।
6 लाख बोल्ट और बम प्रूफ आर्च
2004 से 2022 तक का संघर्ष
अंजी रेल ब्रिज देश का पहला केबल स्टे ब्रिज
J-K: चिनाब ब्रिज के बाद PM नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल ‘अंजी ब्रिज’ का भी उद्घाटन किया
➡ इस दौरान जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे। देखें Video#PMModi #NarendraModi #ChenabBridge… https://t.co/sNCTMbuGui pic.twitter.com/zAuzoSrH7Z
— TheSootr (@TheSootr) June 6, 2025
अब हर मौसम में खुलेगा कश्मीर का रास्ता
यह भी पढ़ें...चंबल नदी पर बनेगा MP का पहला सिक्सलेन केबल-स्टे ब्रिज, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगे 3 राज्य
वंदे भारत से तीन घंटे में कटरा से पुहंचेंगे श्रीनगर
यह भी पढ़ें...पेरिस के एफिल टॉवर से ऊंचे कश्मीर के चिनाब ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें ब्रिज की खूबियां
कटरा से श्रीनगर तक का किराया
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari