जावरा में मंदिर परिसर में बछड़े का कटा सिर फेंकने के बाद प्रशासन ने चलाया आरोपियों के घर बुलडोजर

Ravi Singh | Jun 14, 2024, 16:31 IST
Share
 Javra Jagannath Mahadev
Javra Jagannath Mahadev

शंकर जी मंदिर में गाय के बछडे का कटा हुआ सिर फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके अवैध निर्माण उनके मकान पर बुलडोजर चलाया और जमीन दोज किया गया।

आमीन हुसैन ,RATLAM : रतलाम जिले के जावरा ( Javra ) में शरारती तत्वों ने देर रात शहर के जागनाथ महादेव मंदिर में गाय के बछडे़ का कटा सिर फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश की है। शुक्रवार सुबह जब इसकी सूचना हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे आक्रोशित हो गए और जावरा बंद करवाने का आव्हान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जावरा शहर को बंद किया

शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल जागनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार सुबह जब पुजारी पहुंचे तो उन्होंने परिसर में गोवंश का कटा सर देखा। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन सहित अन्य लोगों को दी। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बाद में जावरा शहर को बंद करा दिया। हालात को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हाथी ने किया ऐसा कांड कि हो गया गिरफ्तार#viralvideo देखें वीडियो

शहर में पुलिस बल तैनात

इस घटनाक्रम से नाराज लोगों ने सुबह-सुबह खुल रही दुकानों को वापस बंद करवाया तो इधर फोरलेन तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इसी बीच घंटाघर पर ज्ञापन देने की तैयारी करते हुए पूरे शहर में मार्च निकाला। हिन्दू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को देखते हुए जिले से वरिष्ठ अधिकारी भी जावरा पहुंच गए है। शहर में पुलिस बल तैनात हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

पैरामीटर्स में योगी सबसे फिट, क्या बनेंगे BJP के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष...तेजी से उभरा नाम

मकान पर चला बुलडोजर

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके अवैध निर्माण उनके मकान पर बुलडोजर चलाया और जमीन दोज किया गया। आरोपियों के मकान को तोड़ते समय डीआईजी मनोज कुमार सिंह एडीएम एडिशनल एसपी एसडीएम तहसीलदार नगर पालिका का हमला और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव का ये फैसला MP में लाएगा दुग्ध क्रांति, आज होने वाली है बड़ी घोषणा

प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके मकानों को जमीन दोष कर दिया गया है। हिंदू संगठनों की मांग अनुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Javra
  • जावरा
  • मकान पर बुलडोजर चलाया
  • जागनाथ महादेव मंदिर में गाय के बछडे का कटा सिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई