प्रभु श्रीराम से जुड़ा पवित्र कुंड तोड़ने पहुंची जेसीबी, ग्रामीणों के विरोध पर रुका काम

Sandeep Kumar | Mar 16, 2026, 21:51 IST
Share
jcb-breaks
jcb-breaks

प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की प्यास बुझाने वाला कुआं बंद किया जाएगा। मझगवां विकासखंड के नयागांव में स्थित प्राचीन कुंड को ध्वस्त किया जा रहा है।

News in short

  • नयागांव स्थित प्राचीन कुंड को ध्वस्त किया जा रहा है।
  • यह जलस्रोत भगवान राम, सीता और लक्ष्मण से जुड़ा हुआ है।
  • ग्रामीणों ने इस कार्य का विरोध किया और अधिकारियों ने जांच की।
  • नया कुआं 50 फीट दूर बनाने की योजना है।
  • यह कुंड बाल्मीकि रामायण में उल्लेखित है और तपोस्थली का हिस्सा है।

News in Detail

चित्रकूट में भगवान राम की तपोस्थली के कई स्थल हैं। इनमें से एक नयागांव स्थित फलाहारी आश्रम है। मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण यहां रुके थे। पानी नहीं मिलने पर लक्ष्मण ने बाण मारा, जिससे जलधारा प्रकट हुई। तभी से यह कुंड आस्था का केंद्र बन गया। लोग इसे अमृत मानते हैं।

प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की प्यास बुझाने वाला कुआं बंद किया जाएगा। मझगवां विकासखंड के नयागांव में स्थित प्राचीन कुंड को ध्वस्त किया जा रहा है। यह मामला प्रकाशित होने के बाद ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग के कार्यपालन यंत्री लांजरूस केरकेट्टा ने शनिवार को जांच की।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

तालाब का विस्तारीकरण

जांच में पाया गया कि ठेकेदार ने प्राचीन कुंड को पाट दिया। जेसीबी मशीन से तालाब का विस्तारीकरण किया गया। पास स्थित पुराने कुएं की पार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ये जलस्रोत भगवान राम के वन गमन मार्ग से जुड़े हैं। आरईएस अधिकारियों ने ठेकेदार को काम रोकने के निर्देश दिए हैं। जब तक नया कुआं नहीं बनता, तालाब का काम बंद रहेगा।

MP में NHM कर्मचारियों के वेतन पर बड़ी खबर : अब बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगी सैलरी

बनेगा नया कुआं

अधिकारियों ने तय किया कि 50 फीट दूर नया कुआं बनेगा। इससे आश्रम और स्थानीय लोगों की पानी की सुविधा प्रभावित नहीं होगी। तालाब के निर्माण से प्राचीन कुएं पर असर पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए तालाब का विस्तार रोक दिया गया है। आगे के निर्माण कार्य पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।

एमपी के चार आईपीएस अफसरों को ढाई महीने बाद मिला बैच

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी

ग्राम पंचायत नयागांव के सरपंच गणेश सिंह ने बताया कि प्राचीन जलस्रोतों को बचाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद कुंड को सुरक्षित नहीं किया जा सका। आरईएस के कार्यपालन यंत्री लांजरूस केरकेट्टा ने कहा कि उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने निरीक्षण किया और निर्देश दिए हैं। मामले की निगरानी आगे भी की जाएगी।

मध्यप्रदेश में IFS अफसर ने बताई अपनी संपत्तियां, कई ने भोपाल में ही लगाया दाम

इस कुंड का उल्लेख बाल्मीकि रामायण में

सगर मुनि आश्रम के पंडित युगल किशोर शास्त्री बताते हैं कि इस कुंड का उल्लेख बाल्मीकि रामायण के अरण्य कांड में है। सर्ग 09 से सर्ग 11 में प्रभु श्रीराम का यहां 10 वर्षों तक आश्रम बनने का वर्णन है। बाद के दो वर्ष उन्होंने आसपास के जंगल में बिताए थे। कुंड के पास फलाहारी बाबा ने तप किया, जिससे इसका नाम फलाहारी आश्रम पड़ा। पास में फलाहारी तालाब है, जिसे ग्वालियर के ठेकेदार अर्जुन सिंह गहरा रहे हैं।

Tags:
  • चित्रकूट
  • मध्यप्रदेश
  • भगवान राम
  • ग्राम पंचायत
  • प्रभु श्रीराम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती