LOVE-JIHAD : पुलिसकर्मी मुबारिक ने अनिल बनकर की दूसरी शादी, पहली पत्नी और बच्चों को छिपाया

Reena Sharma Vijayvargiya | May 24, 2025, 10:05 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्‍य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक पुलिसकर्मी मुबारिक शेख पर लव जिहाद का गंभीर आरोप लगाया गया है। मुबारिक ने अपने असली नाम की जगह अनिल सोलंकी नाम का इस्तेमाल किया और कोर्ट मैरिज के नाम पर उससे शादी करने का झांसा दिया।

MP News : मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिसकर्मी मुबारिक शेख पर लव जिहाद (LOVE-JIHAD ) का गंभीर आरोप लगा है। पीडि़ता का दावा है कि मुबारिक ने खुद को अनिल सोलंकी नाम से परिचय दिया और कोर्ट मैरिज कर विवाह का झांसा दिया, जबकि वास्तव में वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

शिकायतों के बावजूद मिली नहीं न्याय की उम्मीद

पीड़ित महिला ने इस मामले में कई मर्तबा झाबुआ के पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों में भी चक्कर काटे। आवेदिका ने कहा, पुलिस ने मेरी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया और दर्ज एफआईआर में कई अहम बातें शामिल नहीं की गईं। इसके अलावा, पीड़िता के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया, जिससे उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया।

खबर यह भी : लव जिहादी मोहसिन पर पीड़िता का खुलासा- जय श्रीराम बोलने पर रोक थी, धर्म बदलने का था दबाव

जांच के आदेश, मामला पुलिस के संज्ञान में

जब यह मामला मीडिया और स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आया, तो खंडवा कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर यह भी : लव जिहादी मोहसिन की हुई धुनाई तो रोते हुए बोला- लव जिहाद पाप है, बजरंग दल हमारी बाप है

पीड़िता से बोला - तुझसे जो बने कर लेना

पीड़िता ने आगे बताया कि एक दिन उसने मुबारिक के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक महिला की फोटो देखी, जिसने खुद को उसकी पत्नी बताया। उस महिला ने यह भी कहा कि उनके जुड़वां बच्चे हैं। जब पीड़िता ने इस बारे में मुबारिक से सवाल किया तो वह उसे धमकाने लगा और कहा, "तुझसे जो बने कर लेना।"

खबर यह भी : लव जिहादी मोहसिन ने दुष्कर्म करने अकादमी के नीचे लिया था फ्लैट, नानवेज खाने, पूजा नहीं करने का बनाता था दबाव

नशीली गोली खिलाकर ढाई माह का गर्भपात करवा दिया

27 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, उनकी मुलाकात मुबारिक से वर्ष 2020 में हुई थी, जब वह खंडवा पुलिस लाइन में तैनात था। वर्तमान में मुबारिक झाबुआ कोतवाली में पदस्थ है। मुबारिक ने अपनी सच्ची पहचान छुपाकर प्रेम संबंध बनाए और शादी की, लेकिन शादी के बाद भी उसने अपनी पहली पत्नी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पीड़िता के अनुसार जब वह जब ढाई महीने की गर्भवती थी, तब आरोपी ने उसे नशीली गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया।

खबर यह भी : इंदौर की शूटिंग एकेडमी में लव जिहाद: आरोपी मोहसिन ने दो बेटियों से किया दुष्कर्म और छेड़छाड

केस की वर्तमान स्थिति और आगे की जांच

खंडवा पुलिस ने जांच डायरी को संभालते हुए इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। मुबारिक के खिलाफ पुलिस ने धोखे से शादी, गर्भपात कराने, धमकी देने और लव जिहाद के तहत केस दर्ज किया है। इस प्रकार के मामलों में पुलिसकर्मी का नाम शामिल होना समाज में भरोसे की स्थिति को भी प्रभावित करता है।

साजिश

Tags:
  • MP News
  • लव जिहाद
  • पुलिस
  • खंडवा
  • सोशल मीडिया
  • एफआईआर
  • जांच
  • न्याय
  • साजिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा