मोहन सरकार के 10 महीने पूरे, जीतू पटवारी ने पूछे 10 सवाल, मांगा हिसाब

Madhav Singh | Oct 23, 2024, 12:42 IST
Share
10 questions of jeetu patwari
10 questions of jeetu patwari

मोहन सरकार के 10 महीने पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार से 10 पूंछे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके 10 महीने के कार्यकाल का लेखा जोखा मांगा है। जीतू ने मोहन सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहन सरकार से 10 महीने का लेखा-जोखा मांगा है। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार को 10 महीने हो गए हैं। सरकार कांग्रेस के 10 सवालों का जवाब दे। इसके अलावा उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और जवाब मांगे हैं। प्रदेश में विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है।

पूर्व सीएम चौहान पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री से बात करना चाहता हूं। पांच सप्ताह से मुलाकात की कोशिश के बाद भी मिलने का समय नहीं मिल रहा है।

मैं खुद किसान का बेटा हूं

जीतू पटवारी ने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री तक किसान का दर्द पहुंचाना चाहता हूं। मुलाकात होने पर केंद्रीय मंत्री को सुझाव दूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसान हित की बात करती है। सच्चाई यह है कि बीजेपी सरकार में किसानों का शोषण ज्यादा हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सिंगरोली में 6 साल की बेटी से घिनौनी वारदात हुई है। कांग्रेस ने 20 दिनों का बेटी बचाव अभियान चलाया।

जीतू ने बुलडोजर कार्रवाई पर Mohan Yadav को घेरा,ये धन्नासेठों की सरकार

ये लगाए आरोप

पूछा कि 10 महीने में बहनों को 3000 रुपए प्रति माह क्यों नहीं दिया गया। किसानों से 31 सौ रुपए धान और 27 सौ रुपए गेहूं का किया वादा क्यों पूरा नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार देने की जगह नशे की लत क्यों लगाई गई।

जीतू ने पोस्ट किया बच्चों की पिटाई का वीडियो, कुएं से पानी पीने की तालिबानी सजा

खाद संकट से मुक्ति कब

इसके अलावा उन्होंने पूछा कि किसानों को खाद संकट से कब मुक्ति मिलेगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग पदों पर भर्ती क्यों नहीं हुई। सरकार ने महिला अपराध रोकने के लिए क्या किया। शिवराज सरकार के कार्यकाल की 33 योजनाओं को बंद क्यों किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पंचायतों के अधिकारों में कटौती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पूछा कि सरकार अतिथि विद्वानों और शिक्षकों को नियमित कब करेगी। आदिवासी अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश अव्वल क्यों है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार माफिया राज को बढ़ावा दे रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Congress
  • मोहन सरकार
  • बीजेपी
  • जीतू पटवारी
  • MP BJP
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी सीएम मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा