इंदौर कैबिनेट बैठक से पहले जीतू पटवारी का हमला, सीएम मोहन यादव से पूछे 5 तीखे सवाल
Rohit Sahu | Published:
mp news jitu patwari cm meeting
इंदौर में कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मां अहिल्या के नाम पर शासन की नैतिकता पर सवाल उठाए हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को इंदौर में होने जा रही मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक से पहले सोशल मीडिया पर सीएम को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया। पटवारी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से पांच तीखे और नैतिकता आधारित सवाल पूछे। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने प्रशासन, विकास और शासन की दिशा पर गंभीर सवाल उठाए।
पटवारी ने इंदौर में निवेशकों के समिट की चर्चा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इंदौर का मास्टर प्लान आज भी अधर में है, जबकि सुनियोजित विकास की बात की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफिया का बोलबाला बढ़ता जा रहा है, और सरकार का इसमें संरक्षण नजर आता है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचाने जाने वाले इंदौर के नगर निगम में भ्रष्टाचार की गंदगी पर पटवारी ने सीधे वार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एमआईसी मेंबर्स द्वारा किए गए दो हजार करोड़ रुपए के घोटाले पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? क्या नकली फाइलों के जरिए आर्थिक अपराधों को दबाया जा रहा है?
यह भी पढ़ें...पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर पीएम मोदी दें संदेश
पटवारी ने भाजपा को इंदौर से लगातार सांसद, विधायक और महापौर मिलने की बात कहते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि कैबिनेट बैठक से क्या इंदौर की जनता यह उम्मीद कर सकती है कि कोई ठोस कार्ययोजना ट्रैफिक सुधार को लेकर सामने आएगी?
नगरीय प्रशासन मंत्री के एक पुराने बयान पर तंज कसते हुए पटवारी ने पूछा कि जब मंत्री खुद को ‘शोले का ठाकुर’ बता रहे हैं, तो वे व्यवस्था में बदलाव कैसे लाएंगे? उन्होंने कहा कि यदि मंत्री खुद को विवश मानते हैं और इंदौर को नशे का गढ़ बताते हैं, तो फिर आम जनता क्या करे? कैबिनेट बैठक से किसी ठोस सुधार की उम्मीद की जा सकती है या नहीं?
यह भी पढ़ें...इंदौर में कैबिनेट मीटिंग में मंत्री शाह पर असमंजस, सीएम और मंत्री 19 की रात को आ जाएंगे
बता दें मंगलवार 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा में होने जा रही एमपी की कैबिनेट बैठक से पहले पटवारी के सवालों ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि ये सवाल वे इंदौर की जनता की तरफ से पूछ रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर इनका जवाब जरूर देंगे।
thesootr links
mp cabinet | Indore | Rajwada | cm mohan cabinet meeting | Jitu Patwari | सीएम मोहन यादव
मां अहिल्या के नाम पर आदर्श शासन की बात, लेकिन मंत्री बर्खास्त क्यों नहीं?
जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में मां अहिल्या की 300वीं जयंती वर्ष पर कैबिनेट का आयोजन स्वागत योग्य है। लेकिन आदर्श शासन की मिसाल मां अहिल्या के नाम पर अगर सरकार चल रही है, तो फिर विवादों में रहे मंत्री विजय शाह को क्यों नहीं हटाया गया? क्या सरकार आदर्श शासन का पालन करेगी?
इंदौर मास्टर प्लान पर चुप्पी, भूमाफिया पर सरकार मेहरबान?
नगर निगम में 2 हजार करोड़ का घोटाला, फिर भी चुप्पी क्यों?
यह भी पढ़ें...पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर पीएम मोदी दें संदेश
इंदौर ने जिताया, फिर भी ट्रैफिक जाम से जनता बेहाल
“मैं ठाकुर हूं, हाथ बंधे हैं” वाला मंत्री कैसे लाएंगे बदलाव?
यह भी पढ़ें...इंदौर में कैबिनेट मीटिंग में मंत्री शाह पर असमंजस, सीएम और मंत्री 19 की रात को आ जाएंगे
बैठक से पहले सियासी गर्मी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp cabinet | Indore | Rajwada | cm mohan cabinet meeting | Jitu Patwari | सीएम मोहन यादव
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari