मंत्री तुलसी सिलावट पर बोले जीतू पटवारी-वह झूठ बोलते हैं, चार दिन में पेट्रोल पंप हो जाएंगे बंद
Sanjay Gupta | Mar 13, 2026, 18:40 IST
Jitu patwari tulsi silawat
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर में बैठके ले रहे हैं। सांवेर विधानसभा में उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट को लेकर एक्टिंग की और कहा कि वह झूठ बोलते हैं।
Indore. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार 13 मार्च को सांवेर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तर पर बैठकें ली। इसी दौरान उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट को घेरा। एक बार उनकी एक्टिंग करके हिलते हुए दिखाया। इसके बाद कहा कि पहले तो वह सीधे खड़े ही नहीं होते, ये उं, वो, ओ ये करते हैं।
फिर जीतू पटवारी ने एक महिला से पूछा क्यों दीदी वह झूठ बोलते हैं या नहीं। इस पर महिला ने कहा कि मैं उनकी कॉलर पकड़ने तक को तैयार रहती हूं। कालिंद गोल्ड की मैं ऐसी लेडी ऐसी हूं, जो मजबूती से हजारों के बीच भी खड़ी रहती हूं। जब भी वह आते हैं वह बेवकूफ बनाकर जाते हैं। आज मंदिर बनवाउंगा दीदी, लाइट की समस्या का तो समाधान मेरे पास नहीं ही दीदी ये बोलकर वह जाते हैं। अधिकारी भी सभी चोर है, हमे बिजली बिल ज्यादा आते हैं, अमीरों से कोई वसूली नहीं होती है।
![jeetu patwari]()
इंदौर के डेली कॉलेज प्रंबधन और मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस
इंदौर में रसोई गैस सप्लाई के लिए बना कंट्रोल रूम, एजेंसी सिलेंडर नहीं दे तो यहां करें फोन
वहीं पटवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज लोगों को सिलेंडर के लिए लाइन में लगवा दिया है। जब महंगाई की बात करो तो कहते हैं कट्टर हिंदू बनो, जब स्वास्थ्य की बात करो, दवाई महंगी हो रही है तो फिर कहते हैं मुसलमानों से नफरत करो। जब देश, परिवार का कोई सवाल करते हैं तो पीएम, आरएसएस नफरत फैलाने की बात करते हैं। पटवारी बोले चार दिन में पेट्रोल पंप बंद होने लग जाएंगे, पेट्रोल पंपों पर लाइन लगने जाएगी, तब भी कहेंगे पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अभी यूरिया की कह रहे थे कोई कमी नहीं है। लेकिन लाइन लग रही थी और लोग मर गए।
इंदौर हाईकोर्ट में धार एडीएम संजीव केशव पांडे तलब, SDM रहते कांग्रेस कार्यकर्ता को भेजा था जेल
इंदौर में अवंतिका गैस का संकट: इंडस्ट्री और कमर्शियल पर लगाया 80 फीसदी खपत का फार्मूला
पटवारी ने सांवेर क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय पंचायत समिति कार्यकर्ता सम्मेलन किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीन बोरासी के साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यह सम्मेलन कांग्रेस को मजबूत बनाने और आगे की रूपरेखा बनाने, जनहित के मुद्दे और कैसे उठाने हैं इसके लिए हुए।
भाजपा सरकार से जनता इतनी त्रस्त है कि लोग उनके मंत्रियों की कॉलर पकड़कर हिसाब लेने को तैयार हैं। pic.twitter.com/8aTKWi1zNy
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 13, 2026
महिला बोली मैं कॉलर पकड़ने को तैयार
jeetu patwari
इंदौर के डेली कॉलेज प्रंबधन और मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस
इंदौर में रसोई गैस सप्लाई के लिए बना कंट्रोल रूम, एजेंसी सिलेंडर नहीं दे तो यहां करें फोन
चार दिन में पेट्रोल पंप बंद होने लग जाएंगे: पटवारी
जिस तरह @narendramodi गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लाइन लगवा रहे हैं,
उसी तरह अगले चुनाव में लोग मोदी जी को सत्ता से बाहर करने के लिए लाइन लगाएंगे। pic.twitter.com/ThAhzt66Av
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 13, 2026
इंदौर में अवंतिका गैस का संकट: इंडस्ट्री और कमर्शियल पर लगाया 80 फीसदी खपत का फार्मूला
इस बैठक के लिए पहुंचे थे पटवारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari