BJP में वापस लौटे पार्षद जीतू यादव का हुआ मोहभंग, विवाद के बाद पार्टी का चिन्ह और लोगो हटाया

Sanjay Gupta | Updated:
Share
पार्षद जीतू यादव
पार्षद जीतू यादव

इंदौर के वार्ड 24 से पार्षद जीतू यादव (जाटव) अभी 17 दिन पहले 18 अगस्त को ही पार्टी में वापस लिए गए हैं। वहीं उन्हें एमआईसी मेंबर नहीं बनाया गया। इस बार अब उनका पार्टी से मोहभंग हो गया है।

बीजेपी के वार्ड 65 से पार्षद कमलेश कालरा और वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों में रहा है। जनवरी 2025 में कालरा के घर हुए हमले के बाद जीतू को बीजेपी ने 6 साल के लिए बाहर किया था। इसके साथ ही उनका एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) का पद भी चला गया। पुलिस से क्लीन चिट मिली तो पार्टी ने भी 18 अगस्त 2026 को उन्हें वापस ले लिया लेकिन एमआईसी पद नहीं दिया। इसका असर है कि जीतू का बीजेपी से मोहभंग होने लगा है। हाल ही में बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा से भी कहासुनी हुई।
9166e585-a34
9166e585-a34

जीतू ने बीजेपी का लोगो, नाम हटाया

जीतू ने सोशल मीडिया में अपने प्रोफाइल से बीजेपी का नाम और चिन्ह सभी हटा लिया है। पहले वह खुद को बीजेपी का पार्षद लिखते थे। अब केवल वार्ड 24 पार्षद लिखा है। इसके साथ ही लोगो में जय भीम, जय भारत लिखते हुए, जय गुरु रविदास लिखा है। बीजेपी को पूरी तरह से गायब कर दिया है। बीजेपी का नाम हटाने के सवाल पर जीतू ने द सूत्र से कहा कि वह हमेशा से ही पार्टी के हैं। वहीं पार्टी का लोगो और नाम हटाने की बात पर वह कन्नी काट गए।
a3e3f2a6-f22
a3e3f2a6-f22

नगराध्यक्ष से भी हो चुकी बहस

सूत्रों के अनुसार सप्ताह भर पहले ही बीजेपी दफ्तर में नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ जीतू का विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पार्टी में उनकी भूमिका को लेकर ही इसमें विवाद हुआ और कहासुनी हुई।

जीतू की वापसी के दिन ही प्रभार चौहान को दिया

बता दें कि जीतू की वापसी 18 अगस्त को दोपहर में हुई। जीतू के साथ ही बीजेपी विधायक मेंदोला, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला सभी भोपाल में थे। यहां से प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आदेश पर जीतू का निलंबन आदेश रद्द करने का पत्र जारी किया। इसी दिन ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विद्युत व वर्कशॉप काम का प्रभार एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान को दे दिया। यही प्रभार पहले जीतू यादव के पास था और उनके एमआईसी से बाहर होने के बाद महापौर संभाल रहे थे। जीतू की वापसी वाले दिन ही प्रभार चौहान को दिया गया।

एमआईसी पद नहीं दे रही पार्टी

दरअसल बीजेपी प्रदेश के नेताओं ने तय किया है कि जीतू को एमआईसी पद नहीं दिया जाएगा। विधायक मालिनी गौड़ तो जीतू की वापसी के ही खिलाफ थीं। पार्षद कमलेश कालरा ने भी पार्टी को पत्र लिखकर उन्हें वापस लेने पर आपत्तिजताई थी। इसी बीच संभागीय प्रभारी रणबीर रावत इंदौर आए। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा को कह दिया कि जीतू को एमआईसी में अभी नहीं लेना है।

एमआईसी का एक पद अभी भी रिक्त

निगम एक्ट के अनुसार एमआईसी में महापौर सहित कुल 11 मेंबर हो सकते हैं। जीतू यादव को हटाए जाने के बाद अभी भी दस ही मेंबर हैं और एक पद 19 माह से रिक्त है। यानी पार्टी ने एक एमआईसी की गुंजाइश अभी तक बनाए रखी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

पार्षद कमलेश कालरा ने जीतू को कहा गुंडा, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा, बाहर करो

कालरा कांड में बीजेपी से बाहर हुए पार्षद जीतू यादव की वापसी, निष्कासन खत्म

इंदौर के पार्षद जीतू यादव वकीलों के साथ पहुंचे थाने, बोले- छवि खराब करने किया बेटे का वीडियो वायरल

इंदौर में पार्षदाें से बोले नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जो भी अच्छा काम करेगा उसको मिलेगी जीतू यादव की जगह

Tags:
  • विधायक मालिनी गौड़
  • मेयर इन काउंसिल
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • पार्षद जीतू यादव
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव

By Ashish Bhardwaj

14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड