ईमानदारी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ली जीतू पटवारी की चुनौती, बोले- मैं हूं ईमानदार

Sanjay Gupta | Apr 12, 2026, 13:42 IST
Share
jitupatwari-challenge-mayor-bhargav-reply
jitupatwari-challenge-mayor-bhargav-reply

इंदौर में जीतू पटवारी की ईमानदारी चुनौती को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने खुद को ईमानदार बताते हुए पटवारी को सबूत देने को कहा। दोनों नेताओं के बीच अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार पर खुली चुनौती दी है।
  • पटवारी ने एक लाख रुपए इनाम की भी घोषणा की है।
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पटवारी की चुनौती स्वीकार की है।
  • महापौर ने खुद को ईमानदार बताते हुए पटवारी को जवाब दिया।
  • कांग्रेस बीजेपी की बयानबाजी से सियासत गरमा गई।
Indore. वंदे मातरम पर शुरू हुआ विवाद अब ईमानदारी पर आने लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार 11 अप्रैल को इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस करके पूरी बीजेपी सरकार और सभी सरकारी विभागों को चुनौती दी थी। साथ ही एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। अब महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह चुनौती ली है।

जीतू पटवारी बोले थे 1 लाख का इनाम दूंगा

पटवारी ने कहा था कि पूरा प्रदेश करप्शन के कैंसर की चपेट में है। मध्य प्रदेश में एक भी ऐसा ऑफिस नहीं है, जो भ्रष्टाचार से बचा हुआ हो। कोई एक ऑफिस बता दें कि वह भ्रष्टाचार मुक्त है तो मैं उसका नागरिक अभिनंदन करूंगा और बताने वाले को 1 लाख का इनाम दूंगा। यदि भ्रष्टाचार से मुक्त कोई ऑफिस निकल जाए तो उसका इंदौर राजबाड़ा पर अभिनंदन करूंगा। पटवारी ने आगे यह भी चुनौती दी थी कि मध्य प्रदेश में एक भी मंत्री हाथ ऊपर करके यह बोल दे कि मैं ईमानदार हूं। मैं उनके भ्रष्टाचार सड़क पर ले आऊंगा। एक भी ऑफिस कह दे कि यहां रिश्वत नहीं ली जाती है, भ्रष्टाचार नहीं होता है। वल्लभ भवन भोपाल की पांचवीं मंजिल दलालों का अड्डा है। मैं इसे सिद्ध कर दूंगा कि वहां दलाल बैठे हैं और प्रशासनिक माफिया भी ट्रांसफर में पैसे खाता है।

महापौर ने इस तरह ली ईमानदारी की चुनौती

महापौर भार्गव ने इस मामले में रविवार 11 अप्रैल को मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं हूं ईमानदार। मैं बोल रहा हूं। करें जीतू पटवारी जो साबित करना है। महापौर ने कहा कि यह अजीब चुनौती देने का काम किया है पटवारी ने कि यदि ईमानदार है तो हाथ ऊपर करे, वो भ्रष्टाचार साबित करेंगे। उन्हें अगर लगता है कि किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो जनता के सामने लाओ। ईमानदारी का सवाल उठाने और सिद्ध करने की परिपाटी कब से शुरू हो गई? भ्रष्टाचार की जनक तो कांग्रेस है, तभी लोगों ने उन्हें घर बैठा दिया है। ऐसी बातें उन्हें शोभा नहीं देती हैं।

स्मार्ट सिटी का विकास वैसे नहीं हुआ

महापौर ने ये भी कहा कि स्मार्ट सिटी में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट का जो विजन था, उस तरीके से नहीं हुआ है। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में स्मार्ट सिटी में जो नक्शे की फीस है, काफी अधिक है। प्लॉट पर चार से पांच गुना अधिक टैक्स हो गया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिलकर इस पर बात रखी कि इसे कम किया जाए। साथ ही एमओएस पर टैक्स पर भी पुनर्विचार का आग्रह किया है, क्योंकि इंदौर निगम ने संपत्तिकर, जलकर बढ़ाया और जनता ने टैक्स भी दिया है। सीएम से मुलाकात की जानकारी देते हुए महापौर ने कहा कि जुलूद में सोलर प्लांट तैयार है, इसके लोकार्पण के लिए भी सीएम को आमंत्रित किया है। साथ ही इंदौर के कई विकास प्रोजेक्ट पर बात हुई, बजट की कॉपी भी उन्हें दी गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

वंदेमातरम विवाद पर बोले जीतू पटवारी, अनुशासन कमेटी के पास है मामला, सही समय पर होगा फैसला

आईएएस संतोष वर्मा केस में जज विजेंद्र सिंह रावत और बाबू के खिलाफ चालान पेश

एमपी बीजेपी के नए कोर ग्रुप का ऐलान जल्द, टीम में सीएम समेत ये बड़े नेता शामिल

एमपी में बिना अनुमती चल रहे सैकड़ों लेब और अस्पताल, ग्वालियर सबसे आगे

Tags:
  • कांग्रेस
  • Indore
  • बीजेपी सरकार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • वंदेमातरम
  • भ्रष्टाचार
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा