ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- G RAM G से उन्हीं का पेट दुख रहा जिन्हें पीएम ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा

Sanjay Gupta | Dec 19, 2025, 23:04 IST
Share
jyotiraditya-scindia
jyotiraditya-scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तंज कसा। सिंधिया ने विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर विपक्ष को निशाना बनाया।

Indore. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) मचे घमसान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। साथ ही लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी की गैरमौजूदगी व विदेश यात्रा पर भी सिंधिया ने तंज कसा है। बता दें कि आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक 2025 यानी G RAM G के नाम से बिल पास हुआ है।

राहुल गांधी पर यह बोले सिंधिया

सिंधिया ने जी राम जी के कांग्रेस की तरफ से किए जा रहे विरोध और राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा, राहुल जी यदि लोकसभा विपक्ष के नेता हैं, तो संसद में रहें। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इस समय विदेश दौरे पर हैं।

एमपी स्टेट बार काउंसिल की सचिव की नियुक्ति हाईकोर्ट ने की रद्द, एलडीसी पद पर रिवर्ट करने के निर्देश

हाउसिंग बोर्ड में टेंडर मैनेजमेंट का खेल उजागर, इंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ पर गिरी गाज

इन लोगों का इस बिल से दुख रहा पेट- सिंधिया

सिंधिया ने जी रामजी बिल को लेकर विपक्ष के विरोध पर कहा कि जो लोग चोरी करते थे। जहां पूरा काम मशीन से काम किया जाता था। कागज पर बिल बनते थे, लेकिन लोगों के खाते में पैसा नहीं पहुंचता था। यह चोरी अब इस बिल से रोकी जाएगी। सीधा-सीधा ग्रामीण अंचल के लोगों के खाते में पीएम के द्वारा जी रामजी बिल के जरिए राशि पहुंचाई जाएगी।

यह उन लोगों के ही पेट दुख रहे हैं, जिनको पीएम ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। आमजन के हित की योजना है, देश बढ़ रहा है। जो लोग देश को जंजीरों में जकड़ना चाहते हैं, उनकी नकरात्मक सोच को जनता ने बार-बार जवाब दिया है। यह जीरामजी बिल देश, किसान, रोजगार और युवा हित में है।

टी20 सीरीज: भारत ने अफ्रीका को दिया 232 रन का टारगेट, पंड्या-तिलक की हाफ सेंचुरी

मौसम पूर्वानुमान (20 दिसंबर): मध्यप्रदेश समेत देश भर में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

कांग्रेस दस हजार करोड़ भी नहीं देती थी मनरेगा में

सिंधिया ने कहा कि- जी रामजी बिल पर कोई विवाद नहीं है, संसद में पूर्ण बहुमत से इसे पास किया है। जनता के हित में जो योजना प्रधानमंत्री ने बनाई है, जिसमें पहले 100 दिन का रोजगार मिलता था। अब सवा सौ दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है।

संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति को रोजगार का अवसर मिलेगा। ये प्रधानमंत्री की सोच और विचारधारा है। जिस समय कांग्रेस ने यह बिल लाया था। दस हजार करोड़ की राशि भी नहीं दी जाती थी, अब जीरामजी में एक लाख करोड़ से ज्यादा का प्रावधान है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, घटेंगे नहीं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • इंदौर
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • लोकसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा