कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ की तो दिग्विजय सिंह ने कहा- धन्यवाद कलाकार जी!

Anjali Dwivedi | Dec 19, 2025, 13:58 IST
Share
MP ASSEMBLY
MP ASSEMBLY

मध्य प्रदेश विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की तारीफ कर सबको चौंका दिया। दिग्विजय ने भी उन्हें 'साहसी कलाकार' कहकर धन्यवाद दिया।

मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में इस बार शोर, आरोप-प्रत्यारोप या तल्खी नहीं, बल्कि राजनीति की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकी आज के दौर में कल्पना मुश्किल मानी जाती है।

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भाषण सत्ता और विपक्ष की सीमाओं को लांघता हुआ राजनीतिक सौजन्यता, स्वीकार्यता और परिपक्वता का उदाहरण बन गया।

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा, मैं आज कसम खाकर आया हूं कि निगेटिव बात नहीं करूंगा, सिर्फ पॉजिटिव बात करूंगा। इसके बाद उन्होंने जो कहा, वह आज की आक्रामक राजनीति के बीच सधा हुआ, संतुलित और साहसी वक्तव्य बन गया।

21d24e21-c37
21d24e21-c37


दिग्विजय सिंह के काम की तारीफ

कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 10 वर्षीय कार्यकाल (1993 से 2003) को याद करते हुए उनकी योजनाओं और फैसलों की जमकर तारीफ की। बात चाहे संजय गांधी थर्मल पॉवर प्लांट की हो या इंदौर आईआईएम की। विजयवर्गीय ने दिग्विजय को इनके निर्माण का पूरा श्रेय दिया। साथ यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह से उनकी अच्छी दोस्ती थी।

अब इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने विजयवर्गीय के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय ने जवाब में लिखा कि 'बहुत- बहुत धन्यवाद कलाकार जी। आज के राजनीतिक प्रतिशोध के वातावरण में आपने जो मेरे बारे में कहा है, वह आम राजनेता कभी भी नहीं कह सकता।
ये भी पढ़िए...भोज मुक्त विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच पर सवाल : सदन में बताया, जांच रिपोर्ट नहीं मिली

पढ़िए विजयवर्गीय का पूरा भाषण

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, दिग्विजय सिंह की महिमा अपरम्पार है। वे 1993 से लेकर 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। बहुत सारी बातें हैं, उनके लिए कहने को...पॉजिटिव भी और निगेटिव भी। मैं आज कसम खाकर आया हूं कि निगेटिव मुझे नहीं बोलना है। आज सिर्फ पॉजिटिव चर्चा करूंगा।

विजयवर्गीय ने कहा, संजय गांधी थर्मल पॉवर प्लांट उनकी (दिग्विजय सिंह) की कल्पना से बना था। बाणसागर परियोजना को बहुत गति देने का काम भी उन्होंने किया। कोलार जल परियोजना उसमें भी उनकी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुझे कहते हुए गर्व है कि उस समय अर्जुन सिंह मानव संसाधन मंत्री थे।



इंदौर में आईआईएम (आईआईएम इंदौर) लाने के लिए दिग्विजय सिंह ने प्रयास किए थे। हम सब लोगों के प्रयास से वहां आईआईएम भी आया और आईआईटी भी आया। इंदौर पहला शहर है, जहां आईआईटी भी है और आईआईएम भी है। उसमें अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह और हमारे मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बहुत बड़ा योगदान रहा।

ये भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में जातिवाद की आग उगलते अफसर! IAS मीनाक्षी सिंह का विवादित बयान वायरल, सरकारी सिस्टम पर भी उठाए सवाल

ये रिकॉर्ड में जाना चाहिए

विजयवर्गीय के इस बयान पर कांग्रेस विधायक डॉ.राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज दिग्विजय सिंह के बारे में बड़ी वार्ता हुई। उन्होंने पूछा कि ये विधानसभा के रिकॉर्ड में तो बना रहेगा ना? हम बाद में चर्चा कर सकते हैं। इसके जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि ये मैं ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं।

ये रिकॉर्ड में आना चाहिए। मैं ​इसे लोकतंत्र का पवित्र मंदिर मान रहा हूं। मंदिर जैसे आदमी झूठ नहीं बोलता, वैसे ही आज किसी भी व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए। जो सच्चाई है, उसे स्वीकार्य करना चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा, आज यदि मध्यप्रदेश इतना आगे बढ़ा है तो उसमें कितने लोगों का योगदान है।

ऐसे ही मैं दिग्विजय सिंह की भी तारीफ करूंगा। राजनीतिक सौजन्यता क्या होती है, ये हमने उनसे सीखा है। मुझे याद आता है, हमारे जबलपुर के कार्यकर्ता थे ओंकार तिवारी। उन्हें अटैक आया। मैंने दिग्विजय सिंह जी को फोन किया। मेरी बड़ी मित्रता थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर बीजेपी ग्रामीण जिला कमेटी में पार्टी की लाड़ली बहनें/नेत्रियां दरकिनार, विधायक उषा और मनोज पटेल भी नाराज

इंदौर में नकली आयुर्वेदिक सिरप फैक्ट्री सील, बिना लैब और मंजूरी के घर में बन रही थीं दवाएं

उन्होंने तत्काल हेलिकॉप्टर मंगवाकर ​ओंकार तिवारी को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की। ये गुण दिग्विजय सिंह का है। कोई भी व्यक्ति हो, चाहे विरोधी भी हो, उनके दरवाजे पर पहुंच जाए, वे पूरी मदद करते।

दिग्विजय सिंह ने कहा

विजयवर्गीय के इस भाषण पर दिग्विजय सिंह ने कहा, कैलाश विजयवर्गीय ने जो कहा उसके लिए साहस चाहिए और केवल खुले विचारों वाला व्यक्ति ही कह सकता है। काश आपकी और हमारी पार्टी में कुछ और लोग भी ऐसे होते। जय सिया राम...!

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • दिग्विजय सिंह
  • आईआईएम इंदौर
  • संजय गांधी
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई