प्रशासन सोता रह गया और विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कर डाला बड़ा काम
Anjali Dwivedi | Jan 20, 2026, 16:50 IST
kamleshwar-dodiyar-tantya-mama-statue-sailana
विधायक डोडियार ने प्रशासन की ना के बाद भी राजपुरा में टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापित कर दी। उन्होंने सोमवार आधी रात को यह कदम उठाया। डोडियार के अनुसार पेसा कानून आदिवासियों को यह अधिकार देता है।
Ratlam News. सैलाना से BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सादगी और संघर्ष के लिए मशहूर झोपड़ी वाले विधायक डोडियार ने प्रशासन की ना को दरकिनार कर दिया। उन्होंने आधी रात को जननायक टंट्या मामा भील की प्रतिमा स्थापित कर एक बार फिर सबको चौंका दिया। यह पूरा मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
कुछ दिनों से रतलाम के राजापुरा गांव में प्रतिमा लगाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच ठनी हुई थी। SDM तरुण जैन ने स्पष्ट रुप से कहा था कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए पुरातत्व विभाग और अन्य शासकीय विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी है।
प्रशासन का तर्क था कि इसके लिए विधिवत कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया जाना चाहिए, लेकिन ग्राम सभा के प्रस्ताव के बावजूद अनुमति न मिलने से आदिवासी संगठन और विधायक नाराज चल रहे थे।
सोमवार 19 जनवरी का दिन सैलाना में भारी गहमागहमी भरा रहा। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे विधायक डोडियार ग्रामीणों के साथ राजस्थान के तलवाड़ा से टंट्या मामा की प्रतिमा लेकर राजपुरा गांव पहुंचे। प्रशासन की घेराबंदी और पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद विधायक ने हार नहीं मानी। जैसे ही रात का अंधेरा गहराया, विधायक और आदिवासी नेताओं ने मिलकर नियमों और एनओसी की परवाह किए बिना प्रतिमा को स्थापित कर दिया।
![kamleshwar-dodiyar]()
प्रतिमा स्थापना के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीधे तौर पर प्रशासन को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में पेसा नियम (PESA Act) का एक-एक अक्षर लागू किया जाएगा।
डोडियार का मानना है कि आदिवासी इलाकों में राजनीति से प्रेरित कर्मचारियों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घोषणा की है कि 25 जनवरी को इस प्रतिमा का भव्य अनावरण और जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
BAP के विधायक कमलेश्वर डोडियार बैठे आमरण अनशन पर, दी ये चेतावनी
विधायक कमलेश्वर डोडियार से मारपीट, शराब की गाड़ी रोकने पर बवाल, गला दबाने का लगाया आरोप
विधायक कमलेश्वर डोडियार को मिली जमानत, वापस लौटे सैलाना
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने खुद पकड़ा अवैध शराब से भरा वाहन, तस्कर गिरफ्तार
प्रशासन और विधायक के बीच ठनी
प्रशासन का तर्क था कि इसके लिए विधिवत कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया जाना चाहिए, लेकिन ग्राम सभा के प्रस्ताव के बावजूद अनुमति न मिलने से आदिवासी संगठन और विधायक नाराज चल रहे थे।
आधी रात प्रतिमा की स्थापना
kamleshwar-dodiyar
विधायक ने पेसा कानून का दिया हवाला
डोडियार का मानना है कि आदिवासी इलाकों में राजनीति से प्रेरित कर्मचारियों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घोषणा की है कि 25 जनवरी को इस प्रतिमा का भव्य अनावरण और जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
SDM का कहना है
सैलाना एसडीएम तरुण जैन ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि केवल नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करने का सुझाव दिया था। उन्होंने ग्रामीणों को कलेक्टर कार्यालय से विधिवत अनुमति लेने की सलाह दी थी।
विधायक कमलेश्वर डोडियार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें....
विधायक कमलेश्वर डोडियार से मारपीट, शराब की गाड़ी रोकने पर बवाल, गला दबाने का लगाया आरोप
विधायक कमलेश्वर डोडियार को मिली जमानत, वापस लौटे सैलाना
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने खुद पकड़ा अवैध शराब से भरा वाहन, तस्कर गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari