हरदा में 21 को करणी सेना का बड़ा आंदोलन, प्रशासन ने पहले ही बुक कर लिए होटल, धर्मशाला और छात्रावास

Aman Vaishnav | Dec 19, 2025, 13:15 IST
Share
karni-sena-harda-protest-december-21-administration-hotels-booking-section-163
karni-sena-harda-protest-december-21-administration-hotels-booking-section-163

मध्यप्रदेश का हरदा इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां 21 दिसंबर को करणी सेना का बड़ा आंदोलन होने वाला है। इस आंदोलन के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जुटाने को बोला गया है।

मध्यप्रदेश का हरदा इन दिनों हॉट-स्पॉट बना हुआ है। यहां 21 दिसंबर को करणी सेना का ‘जनक्रांति आंदोलन’ प्रस्तावित है। संगठन ने आंदोलन के लिए 21 सूत्रीय मांगें रखी हैं। प्रदेशभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के जुटाने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया गया है।

इसी बीच, हरदा जिला प्रशासन ने आंदोलन से पहले ऐसा कदम उठाया है, जिसे आंदोलन को कमजोर करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने हरदा शहर की 23 होटल, धर्मशाला और छात्रावासों को पहले ही बुक कर लिया है।

प्रशासन का तर्क

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के लिए बाहर से पुलिस बल बुलाया है। पुलिस के रुकने के लिए इन स्थानों को कब्जे में लिया गया है। ये सभी स्थान 19 दिसंबर से प्रशासन के कब्जे में रहेंगे। अगले आदेश तक प्रशासन का इन जगहों पर नियंत्रण बना रहेगा।

हालांकि, संगठन के कुछ पदाधिकारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन की इस कवायद का असली मकसद आंदोलन को फेल करना है। उनका कहना है कि जब प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ​हजारों कार्यकर्ता हरदा पहुंचेंगे तो उन्हें रुकने के लिए कोई जगह ही नहीं मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए: हरदा के अंधेरखेड़ी में अफसरशाही का खेल: 51 करोड़ की खनन पेनाल्टी 4 हजार में पिघली

कलेक्ट्रेट में भी सख्ती

इधर, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के तहत सामूहिक ज्ञापन देने से पहले अनुमति जरूरी होगी। आवेदन में आयोजक और अधिकतम पांच लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर देने होंगे।



ज्ञापन देने की तारीख और समय पहले बताना जरूरी होगा। तय समय से 30 मिनट से ज्यादा देरी मान्य नहीं होगी। अनुमति प्राप्त पांच लोगों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने खोला मोर्चा, क्षत्रिय करणी सेना ने दी धमकी

हरदा आंदोलन की खबर को शॉर्ट में समझें

👉 करणी सेना 21 दिसंबर को अपनी 21 मांगों को लेकर हरदा में जनक्रांति आंदोलन करेगी।

👉 प्रशासन ने रुकने की व्यवस्था रोकने के लिए शहर की 23 होटल, धर्मशालाएं बुक कर ली हैं।

👉 कलेक्ट्रेट में पाबंदी लगा दी गई है, अब केवल 5 लोग ही अनुमति लेकर ज्ञापन दे सकेंगे।

👉 यह आंदोलन राजपूत समाज पर हुए पुराने लाठीचार्ज और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर है।

👉 परशुराम सेना समर्थन में है, जबकि भीम आर्मी मांगों के खिलाफ उसी दिन प्रदर्शन करेगी।

क्यों हॉट स्पॉट बना हरदा?

दरअसल, जुलाई में राजपूत समाज पर हुए लाठीचार्ज, आर्थिक आधार पर आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर करणी सेना यह आंदोलन कर रही है। संगठन ने लाखों लोगों के जुटने का दावा किया है। करणी सेना परिवार पिछले तीन महीनों से गांव-गांव संपर्क कर रहा है।

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत का कहना है कि जिले में पांच हजार से ज्यादा घरों में न्योता दिया गया है और उन्हें सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी जाति के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यवस्था सुधार और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर है।

ये खबर भी पढ़िए: हरदा को इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ने पर नाराजगी, जबलपुर के वकील करेंगे आंदोलन

ये खबर भी पढ़िए: मध्य प्रदेश में जातिवाद की आग उगलते अफसर! IAS मीनाक्षी सिंह का विवादित बयान वायरल, सरकारी सिस्टम पर भी उठाए सवाल

समर्थन और विरोध दोनों

परशुराम सेना ने करणी सेना के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, भीम आर्मी ने करणी सेना की कुछ मांगों का विरोध करते हुए 21 दिसंबर को अलग आंदोलन करने का ऐलान किया है।

भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव का कहना है कि कुछ मांगें एससी-एसटी कानून को कमजोर करने वाली हैं। उनके खिलाफ वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे। करणी सेना का का प्रदर्शन

Tags:
  • भीम आर्मी
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
  • करणी सेना
  • परशुराम सेना
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
  • करणी सेना का का प्रदर्शन
  • धारा 163
  • हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा