मौत से जूझ रहे मरीज की पत्नी से साफ करवाई एंबुलेंस, वीडियो वायरल
Anjali Dwivedi | Apr 26, 2026, 11:41 IST
katni ambulance cleaning
कटनी जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार हुई। सड़क हादसे में घायल पति को अस्पताल लाने के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने मजबूर पत्नी से गाड़ी साफ करवाई। घटना का वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
कटनी. जब कोई अपना जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा हो तो परिजनों की प्राथमिकता केवल उसे बचाना होती है। कटनी के जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देख किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए।
यहां एक महिला को अपने घायल पति का इलाज कराने से पहले एंबुलेंस की सफाई करनी पड़ी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना शुक्रवार 24 अप्रैल रात की है। कटनी के राहुल बर्मन (32 वर्ष) एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बरही अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया।
राहुल को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया था। रास्ते में राहुल को उल्टियां हुईं, जिससे एंबुलेंस का अंदरूनी हिस्सा और खिड़की गंदी हो गई।
अस्पताल पहुंचते ही जहां डॉक्टरों ने राहुल का इलाज शुरू किया, वहीं बाहर एंबुलेंस में तैनात EMT मोहित ने मानवता को ताक पर रख दिया। उन्होंने राहुल की पत्नी शालू बर्मन को गाड़ी साफ करने के लिए मजबूर किया।
पति अंदर दर्द से कराह रहा था और मौत से जंग लड़ रहा था। दूसरी तरफ उसकी बेबस पत्नी हाथ में पानी का डिब्बा लेकर एंबुलेंस की गंदगी साफ कर रही थी।
वायरल वीडियो में महिला साफ कहती नजर आ रही है कि वह कर्मचारी के कहने पर ही सफाई कर रही है। यह दृश्य स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के मानसिक स्तर पर गहरे सवाल खड़े करता है।
यह पहली बार नहीं है जब 108 एंबुलेंस सेवा विवादों में रही हो। मध्य प्रदेश के कई जिलों से ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं। अभी कुछ ही दिन पहले सतना से ठीक ऐसा ही मामला सामने आया था। कटनी में इससे पहले भी मरीजों के परिजनों से गंदगी साफ करवाने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अक्सर जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जाती है।
यह घटना केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि 108 एंबुलेंस सेवा के साथ जुड़े अन्य काले कारनामों को भी उजागर करती है:
ये खबरें भी पढ़ें...
सड़क हादसे में घायल को गाड़ी में हुई उल्टी, ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से धुलवाई 108 एंबुलेंस
एमपी के सरकारी कर्मचारियों का वेतन मामला SC पहुंचा, सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
जिस महिला CEO को मिली जिंदा गाड़ने की धमकी वो दफ्तर में कैद, मंत्री नागर सिंह चौहान का भाई जमानत पर बाहर
MPPSC Prelims 2026: आज 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा, पहली बार नेगेटिव मार्किंग का डर
यहां एक महिला को अपने घायल पति का इलाज कराने से पहले एंबुलेंस की सफाई करनी पड़ी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
राहुल को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया था। रास्ते में राहुल को उल्टियां हुईं, जिससे एंबुलेंस का अंदरूनी हिस्सा और खिड़की गंदी हो गई।
पति अंदर भर्ती, पत्नी बाहर कर रही सफाई
पति अंदर दर्द से कराह रहा था और मौत से जंग लड़ रहा था। दूसरी तरफ उसकी बेबस पत्नी हाथ में पानी का डिब्बा लेकर एंबुलेंस की गंदगी साफ कर रही थी।
वायरल वीडियो में महिला साफ कहती नजर आ रही है कि वह कर्मचारी के कहने पर ही सफाई कर रही है। यह दृश्य स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के मानसिक स्तर पर गहरे सवाल खड़े करता है।
क्या कहा सिविल सर्जन ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने माना कि एम्बुलेंस को साफ कराने का मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एंबुलेंस सेवा पर उठते गंभीर सवाल
- कमीशन का खेल: एंबुलेंस कर्मियों पर आरोप लगते रहे हैं कि वे रेफर किए गए मरीजों को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय कमीशन के लालच में निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हैं।
- कार्रवाई का अभाव: करीब डेढ़ साल पहले जबलपुर में एक ऐसा ही मामला पकड़ा गया था जहां कटनी के एंबुलेंस स्टाफ ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया था। तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पुनः काम पर रख लिया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
सड़क हादसे में घायल को गाड़ी में हुई उल्टी, ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से धुलवाई 108 एंबुलेंस
एमपी के सरकारी कर्मचारियों का वेतन मामला SC पहुंचा, सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
जिस महिला CEO को मिली जिंदा गाड़ने की धमकी वो दफ्तर में कैद, मंत्री नागर सिंह चौहान का भाई जमानत पर बाहर
MPPSC Prelims 2026: आज 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा, पहली बार नेगेटिव मार्किंग का डर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari