कटनी स्टेशन पर 165 बच्चों का रेस्क्यू, बिहार से महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी, जानें पूरा मामला

Anjali Dwivedi | Apr 12, 2026, 16:13 IST
Share
Children Rescue at Katni Railway Station
Children Rescue at Katni Railway Station

कटनी में पटना-पुणे एक्सप्रेस से 165 मुस्लिम बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बिहार से महाराष्ट्र ले जा रहे इन बच्चों को फिलहाल बाल सुधार गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार 11 अप्रैल, 2026 की देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खुफिया सूचना के आधार पर पटना-पुणे एक्सप्रेस को घेरकर 165 मुस्लिम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शक जताया जा रहा है कि इन बच्चों को बिहार से महाराष्ट्र मजदूरी या अन्य संदिग्ध उद्देश्यों के लिए ले जाया जा रहा था।

प्लेटफार्म नंबर 5 पर आधी रात को घेराबंदी

कटनी आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन चलाया। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर रुकी, सुरक्षा बलों ने बोगियों की तलाशी शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से ट्रेन में सवार यात्रियों और बच्चों के साथ मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जांच टीम ने कोच संख्या S1 से S7 तक सघन तलाशी लेकर सभी बच्चों को अपनी सुरक्षा में लिया।

आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने क्या कहा

सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाया जा रहा है। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची, आरपीएफ, जीआरपी, महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल संरक्षण अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बोगियों की तलाशी ली। रेस्क्यू किए गए बच्चे ट्रेन के कोच संख्या S1, S2, S3, S4 और S7 में सवार थे।

10 साल से मदरसा ले जा रहा हूं

बच्चों के साथ यात्रा कर रहे सद्दाम नामक व्यक्ति ने पूछताछ में खुद को लातूर (महाराष्ट्र) के एक मदरसे का शिक्षक बताया। सद्दाम के अनुसार, वह इन बच्चों को बिहार के अररिया जिले से शिक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था।

उसने दावा किया कि वह पिछले 10 सालों से इसी तरह बच्चों को लाता-ले जाता है और उनके मदरसे में हर विषय की पढ़ाई होती है। हालांकि, प्रशासन इन दावों की बारीकी से जांच कर रहा है कि क्या बच्चों के पास ट्रांसफर के वैलिड डाक्यूमेंट्स हैं या नहीं।

बाल संरक्षण विभाग को मजदूरी का अंदेशा

बाल सुरक्षा अधिकारी मनीष तिवारी के मुताबिक, विभाग को सूचना मिली थी कि बच्चों को महाराष्ट्र ले जाकर किसी गैर-कानूनी काम या मजदूरी में झोंका जा सकता है। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि क्या बच्चों के परिजनों की सहमति ली गई थी।

अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी के एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिलहाल बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है ताकि असलियत सामने आ सके।

विधायक की दखल और बच्चों का ट्रांसफर

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने भी शनिवार रात वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा और कार्रवाई की जानकारी ली। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने 81 बच्चों को बसों के जरिए जबलपुर के बाल सुधार गृह भेजा है, जबकि 86 बच्चों को कटनी के ही आश्रय गृह में रखा गया है। सभी बच्चों का मेडिकल चेकअप कराया गया है और उनके खाने-पीने का प्रबंधन जिला प्रशासन कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

चादर की कीमत मरीज की जान से ज्यादा, मऊगंज अस्पताल में मरीज को नहीं दिया बेड

बाप में है दम और कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में पर रुबीना का खेद, महापौर बोले-पार्षदी खत्म करने करेंगे बैठक

कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल नहीं जाउंगा, मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा

ईमानदारी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ली जीतू पटवारी की चुनौती, बोले- मैं हूं ईमानदार

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • कटनी
  • रेलवे स्टेशन
  • आरपीएफ
  • रेस्क्यू
  • बिहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा