MP के विजयनाथ धाम मंदिर में गुलाल सिलेंडर में ब्लास्ट, पुजारी समेत 10 श्रद्धालु झुलसे, मचा हड़कंप
Vikram Jain | Mar 17, 2025, 18:55 IST
katni vijaynath dham temple fire during mahaaarti
कटनी के विजयनाथ धाम शिव मंदिर में होली को लेकर महाआरती के दौरान नाइट्रोजन सिलेंडर में आग भड़क गई। जिससे मंदिर के पुजारी समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे लोग आक्रोशित हैं।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के प्रसिद्ध विजयनाथ धाम शिव मंदिर बरही में बड़ा हादसा होने से टल गया। मंदिर में महाआरती के दौरान नाइट्रोजन सिलेंडर में धमाका होने से आग लग गई, जिससे मंदिर के पुजारी समेत 10 लोग झुलस गए। गुलाल के सिलेंडर में आग भड़कने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बावजूद मंदिर में होली का जश्न जारी रहा और डीजे की धुन पर नाच-गाना चलता रहा। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।
दरअसल, कटनी के विजयनाथ धाम के शिव मंदिर में होली को लेकर महाआरती का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा नाइट्रोजन सिलेंडर में गुलाल भरकर उसे खोलने के बाद अचानक धमाका हो गया, जिससे आग फैल गई। आग में मंदिर के पुजारी रामभूषण मिश्रा समेत 10 लोग झुलस गए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। आरती के दौरान आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। लेकिन हादसे के बाद भी मंदिर में डीजे चलते रहा और नाच-गाना होते रहा। मंदिर समिति द्वारा किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की गई।
ये खबर भी पढ़ें...
बागेश्वर धाम में होली की धूम, बुंदेली फाग पर जमकर झूमे धीरेंद्र शास्त्री, भक्तों संग मनाया रंगोत्सव
महाकाल वन में अनूठी होली: शिव-पार्वती, भूत-पिशाच और भक्तों ने खेली होली, भक्ति और उल्लास का संगम
मंदिर में लगी आग से संबंधित जानकारी मिलने पर पुजारी के परिवार ने मंदिर समिति से डीजे बंद करने और मदद की गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। इसके बाद राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। बाद में पता चला कि घायल लोगों का इलाज किया गया और उन्हें घर भेज दिया गया।
घटना के बाद यह भी खबरें आईं कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को डिलीट कर दिया गया, ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई न हो सके। हालांकि, पुलिस को अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, जिससे स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं। इसके अलावा, स्थानीय लोग इस बात को लेकर भी नाराज हैं कि पिछले दो सालों से मंदिर में पूजा-पाठ के नाम पर सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी की जा रही है और अव्यवस्था का माहौल है। लोगों ने बताया कि मंदिर में मनमानी का बोलबाला है। मंदिर में रील और वीडियो बनाने की होड़ लगी रहती है।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश के इस विश्वविद्यालय के दस्तावेजों से हटेगा INDIA, अब लिखा जाएगा भारत
✅ विजयनाथ धाम मंदिर में होली के दिन महाआरती के दौरान नाइट्रोजन सिलेंडर से आग लग गई।
✅ हादसे में मंदिर के पुजारी रामभूषण मिश्रा समेत 10 लोग घायल हो गए।
✅ घटना के बावजूद मंदिर में डीजे पर नाच-गाना चलता रहा, और मंदिर समिति ने कोई मदद नहीं की।
✅ सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने की चर्चा है ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई न हो।
✅ पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।
MP में अजीब घटना, पर्स हुआ चोरी और एक्सीडेंट का आरोपी बन गया पीड़ित, जानें मामला
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
बागेश्वर धाम में होली की धूम, बुंदेली फाग पर जमकर झूमे धीरेंद्र शास्त्री, भक्तों संग मनाया रंगोत्सव
महाकाल वन में अनूठी होली: शिव-पार्वती, भूत-पिशाच और भक्तों ने खेली होली, भक्ति और उल्लास का संगम
डीजे की धुन पर नाचते रहे लोग, नहीं दिखाई गंभीरता
पुलिस ने अब तक नहीं लिया कोई एक्शन!
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश के इस विश्वविद्यालय के दस्तावेजों से हटेगा INDIA, अब लिखा जाएगा भारत
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ हादसे में मंदिर के पुजारी रामभूषण मिश्रा समेत 10 लोग घायल हो गए।
✅ घटना के बावजूद मंदिर में डीजे पर नाच-गाना चलता रहा, और मंदिर समिति ने कोई मदद नहीं की।
✅ सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने की चर्चा है ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई न हो।
✅ पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।
MP में अजीब घटना, पर्स हुआ चोरी और एक्सीडेंट का आरोपी बन गया पीड़ित, जानें मामला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari