टाइगर रिजर्व में 6017 हेक्टेयर जंगल उजड़ने की आशंका, 8 साल में 23 लाख पेड़ काटे जाएंगे

Reena Sharma Vijayvargiya | May 22, 2025, 08:33 IST
Share
The sootr
The sootr

केन बेतवा लिंग परियोजना के तहत बांध बनाने के लिए टाइगर रिजर्व के 15 हेक्टेयर जंगल में लगे 3526 वृक्ष काट दिए गए और अब 8 साल में 23 लाख काटे जाएंगे। बांध का निर्माण केन नदी पर पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के घने जंगल में किया जा रहा है।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी केन बेतवा लिंक परियोजना Ken-Betwa Link Project का उद्देश्य जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत, केन नदी से बेतवा नदी तक 220 किलोमीटर लंबी नहर बनाई जा रही है। यह योजना देश की पहली रिवर इंटरलिंकिंग परियोजना के रूप में स्थापित की जा रही है, जिस पर 45 हजार करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है।

टाइगर रिजर्व की कीमत पर विकास- पन्ना के जंगलों की बलि

15 हेक्टेयर जंगल में 3526 पेड़ों की कटाई :

परियोजना के पहले चरण में पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर ज़ोन में स्थित घने जंगल को काटा जा रहा है। अभी तक 15 हेक्टेयर क्षेत्र में लगे 3526 वृक्षों की कटाई हो चुकी है। इनमें शीशम, सागौन, अर्जुन, बहेड़ा, तेंदू, पीपल जैसे बहुमूल्य वृक्ष शामिल हैं।

खबर यह भी : किसानों का हित: केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से आएगी खुशहाली

6017 हेक्टेयर जंगल, 23 लाख पेड़ों पर खतरा

परियोजना के पूर्ण निर्माण तक लगभग 6017 हेक्टेयर जंगल प्रभावित होगा, जिससे अनुमानित 23 लाख पेड़ समाप्त हो सकते हैं।

मुख्य कटे गए वृक्ष

वृक्ष का नाम महत्ता
सागौन मूल्यवान लकड़ी
शीशम फर्नीचर निर्माण
अर्जुन आयुर्वेदिक औषधियों में उपयोग
पीपल पर्यावरणीय संतुलन में सहायक

खबर यह भी : दिल्ली से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भेजीं सौगातें, केन बेतवा परियोजना के रकबा बढ़ाने को मंजूरी

निर्माण की प्रगति- सडक़, कैंप और सुरंग

ढोढऩ बांध का निर्माण

The sootr
The sootr
परियोजना के तहत नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को 8 वर्षों में ढोढऩ बांध का निर्माण करना है। इस कार्य में 12 किलोमीटर लंबी सुरंग, दो जलविद्युत संयंत्र और बांध की संरचना शामिल है।

खास जानकारी

  • कैंप और सडक़ निर्माण से बढ़ा पेड़ों का विनाश
  • भुसौर गेट से केन नदी तक 12 किमी लंबी सडक़ चौड़ी की जा रही है।
  • सडक़ निर्माण में 10 हेक्टेयर क्षेत्र से 2600 वृक्ष काटे गए।
  • कैंप निर्माण के लिए अतिरिक्त 5 हेक्टेयर क्षेत्र से 926 वृक्षों को हटाया गया।

पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति के बाद कटाई

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति प्राप्त कर ही पेड़ों की कटाई की जा रही है। केवल उन्हीं वृक्षों की गणना हो रही है जिनका तना 20 सेमी से अधिक मोटा है, जबकि पतले पेड़ों की गिनती नहीं की जा रही।

खबर यह भी : बजट में MP को सौगात: केन बेतवा प्रोजेक्ट को 44 हजार करोड़, 9 जिलों को ये फायदा

अंतिम निर्णय अभी बाकी

फिलहाल बांध क्षेत्र में आने वाले बाकी वृक्षों को काटा जाएगा या नहीं, यह निर्माण के बाद जलस्तर के अनुसार तय किया जाएगा।

खबर यह भी : Hyderabad पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन ! #shorts

पर्यावरणीय चिंताएं और स्थानीय विरोध

पर्यावरणविदों का कहना है कि यह परियोजना न केवल टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करेगी, बल्कि जैव विविधता पर भी गंभीर असर डालेगी। स्थानीय समुदायों और वन्यजीव संरक्षक समूहों द्वारा परियोजना के विरोध की संभावना भी जताई जा रही है।

केन बेतवा नदी परियोजना | पन्ना टाइगर रिजर्व न्यूज | बांध निर्माण |

Tags:
  • पर्यावरण
  • जंगल
  • पन्ना टाइगर रिजर्व न्यूज
  • Ken-Betwa Link Project
  • बांध निर्माण
  • केन बेतवा नदी परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा