PM मोदी करेंगे केन-बेतवा प्रोजेक्ट का शुभारंभ, 22 जिलों को मिलेगा लाभ
Sandeep Kumar | Dec 10, 2024, 17:02 IST
Ken Betwa Project 000
25 दिसंबर को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन होगा। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हो होंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में भाग लेकर भूमिपूजन करेंगे।
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन 25 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में भाग लेकर भूमि पूजन करेंगे । इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बुंदेलखंड के लोगों का सपना था, जिसे अब साकार किया जाएगा।
बुंदेलखंड में मध्यप्रदेश के 10 जिले- पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, दमोह, दतिया, विदिशा, शिवपुरी और रायसेन जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले आते हैं। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से इन सभी जिलों के 9.5 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा। 10 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई हो सकेगी।
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के लिए विवादों का निपटारा करते हुए 22 मार्च 2023 को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के साथ एमपी और यूपी के मुख्यमंत्रियों के बीच त्रिपक्षीय एमओयू हुआ। इस परियोजना का 90% खर्च केंद्र सरकार और 10% राज्य सरकारें उठाएंगी। कुल 44 हजार 605 करोड़ रुपए की राशि में से एमपी सरकार 24334 करोड़ और यूपी सरकार 5710 करोड़ रुपए देगी। केन-बेतवा लिंक प्राधिकरण 14560 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
निवेश तो दूर की बात, केंद्रीय योजनाओं की राशि अब तक नहीं मिली: कमलनाथ
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नदी जोड़ो अभियान की कल्पना अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, और इसे साकार करने में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा योगदान है।
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि पूजन से पहले पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का भूमि पूजन भी होगा। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे जल संकट का समाधान होगा।
मध्य प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन फरवरी में भोपाल में करने की घोषणा की है। इसके पहले, प्रदेश के विभिन्न संभागीय मुख्यालयों पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें शहडोल में 16 जनवरी को समिट होगी। इस समिट से प्रदेश में निवेश आने की उम्मीद जताई जा रही है।
बुंदेलखंड में एमपी-यूपी के 14 जिले आते हैं
2023 में हुआ यूपी-एमपी और केंद्र के बीच एमओयू
निवेश तो दूर की बात, केंद्रीय योजनाओं की राशि अब तक नहीं मिली: कमलनाथ
केन-बेतवा परियोजना का भूमिपूजन
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संकट को दूर करने के लिए केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमि पूजन 25 दिसंबर को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने की संभावना जताई गई है। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी मनाई जाती है, और सीएम ने इसे उनके स्वप्न को पूरा करने जैसा बताया।
सीएम मोहन ने पीएम मोदी से की मुलाकात
इसका भी होगा भूमिपूजन
ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में निवेश की उम्मीदें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari