ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर : VIP दर्शन बंद करो के लगाए नारे , मंदिर में श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा

Ravi Singh | May 26, 2024, 20:02 IST
Share
Khandwa Omkareshwar Jyotirling
Khandwa Omkareshwar Jyotirling

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। दर्शन की कतार में लगे श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। वजह, पैसे लेकर लोगों को वीआईपी दर्शन कराया जा रहा था।

Khandwa Omkareshwar Jyotirling : खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ( Omkareshwar Jyotirlinga Temple ) में दर्शन के लिए घंटों कतार में लगे श्रद्धालुओं का आक्रोश फूट पड़ा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रतिबंध के बाद भी वीआईपी दर्शन ( VIP Darshan ) कर रहे लोगों के खिलाफ श्रद्धालुओं ने नारेबाजी कर दी। वीआईपी दर्शन बंद करो, बंद करो… के नारे लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं से पैसे लेकर अलग रास्ते से दर्शन करवा रहे थे। इधर घंटों कतार में लगे आम लोगों को दर्शन नहीं हो रहे हैं।

300 रुपए लेकर करवा रहे दर्शन

श्रद्धालुओं के मुताबिक, मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे। मंदिर की सेवा के लिए यहां पर पदस्थ पंडे लोगों से 300 - 300 रुपए नकद लेकर वीआईपी दर्शन करवा रहे थे। जबकि मंदिर में प्रशासन ने वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भी पुजारी अवैध तरीके से पैसे लेकर लोगों को VIP दर्शन करवा रहे हैं। इसी का विरोध करते हुए श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

सोम डिस्टलरी से MPSIDC के 575 करोड़ और GST के 8 करोड़ न वसूलने पर सवाल

दर्शन का मौका नहीं मिला

खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने के लिए देश दुनिया के लोग पहुंचते हैं। प्रशासन ने मंदिर में दर्शन करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके बावजूद भी रविवार को अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। देर तक खड़े होने के बावजूद भी कई शिव भक्तों को दर्शन का मौका नहीं मिला। कथित रूप से रुपए लेकर दर्शन कराने की जानकारी सामने आने के बाद हंगामे का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें...

मोबाइल गेम जिहाद : हिंदू बच्चों से दिलवाई स्कूल उड़ाने की धमकी, नमाज पढ़ने का भी दे रहे टॉस्क

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार की घटना की स्थिति को देखते हुए सुरक्षाबलों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। रुपए लेकर दर्शन कराने की घटना को लेकर फिलहाल किसी भी पंडे का नाम अभी तक सामने नहीं आ सका है। दर्शन के लिए आए कुछ श्रद्धालुओं ने मूलभूत सुविधाओं में कमी को लेकर इसे ठीक करने की अपील की है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, 5 चरणों में इंडिया गठबंधन 272 सीटों पर जीत का आंकड़ा पार कर चुका

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Tags:
  • Omkareshwar Jyotirlinga Temple
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • vip darshan
  • वीआईपी दर्शन
  • Khandwa Omkareshwar Jyotirling
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज