खरगोन में सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन विवादों में घिरा, खिलाड़ियों ने सर्टिफिकेट फाड़े, मेडल फेंके

Sandeep Kumar | Dec 26, 2025, 18:38 IST
Share
khargone-sansad-sports-festival-2025
khargone-sansad-sports-festival-2025

खरगोन में सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन पर विजेता खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई। उन्हें केवल मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए, जबकि बड़वानी में विजेताओं को नकद पुरस्कार मिले थे। नाराज खिलाड़ियों ने मंच के पास सर्टिफिकेट फाड़े और मेडल फेंके।

Khargone. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह विवादों में घिर गया। आयोजन के बाद पुरस्कार स्वरूप नकद राशि नहीं दिए जाने से नाराज खिलाड़ियों ने अपने सर्टिफिकेट फाड़ दिए और मेडल जमीन पर फेंक दिए। विजेता खिलाड़ियों के बहिष्कार और पुरस्कार फेंकने से असहज स्थिति बन गई।

खिलाड़ियों हर्षिता यादव, उर्वशी चौहान और अन्य प्रतिभागियों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। उन्होंने कहा कि बड़वानी जिले में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी मिले थे।

खिलाड़ियों ने इसे असमानता बताया और खुद को ठगा हुआ महसूस किया। नाराज खिलाड़ियों ने मंच के पास सर्टिफिकेट फाड़े और मेडल फेंक दिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयोजन में भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी।

694e67109f769-khargone-sansad-khel-264426807-16x9-996136
694e67109f769-khargone-sansad-khel-264426807-16x9-996136


ये भी पढ़ें...आरपीएएसी 2026 में कराएगा 16 भर्ती परीक्षाएं, परीक्षा कैलेंडर जारी, जानिए कब कौनसी परीक्षा

नकद पुरस्कार का कोई वादा नहीं था

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला खेल अधिकारी पवि दुबे ने कहा कि खरगोन में नकद पुरस्कार का कोई वादा नहीं था। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को केवल सर्टिफिकेट और मेडल दिए जाएंगे। दुबे ने बड़वानी का हवाला देते हुए कहा कि वहां नकद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। खरगोन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।

ये भी पढ़ें...रुपए की गिरती कीमत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोली- ये अर्थशास्त्र, और एक सोची समझी रणनीति

सांसद खेल महोत्सव सफल

समापन समारोह में मुख्य सुमेर सिंह सोलंकी ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव को सफल बताया। खिलाड़ियों के आरोपों पर उन्होंने कहा कि शासन स्तर से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहित करना था। हालांकि, खिलाड़ियों का विरोध प्रदर्शन समापन को विवादास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण बना दिया।

ये भी पढ़ें...रहस्यमयी बीमारी से 90 से अधिक मौत, सरकार और स्वास्थ्य विभाग अनजान, झोला छाप डॉक्टर बने मुसीबत

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आयोजन समिति की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटना के बाद सांसद खेल महोत्सव की व्यवस्थाओं और अनुशासन पर सवाल उठे हैं।

ये भी पढ़ें...रायपुर का ट्रैफिक संभालने चाहिए 2400 जवान फील्ड पर तैनात सिर्फ 400, 8 साल में गाड़ियों की भीड़ लेकिन नहीं बढ़ा एक सिपाही

भाजपा नेताओं पर लगे आरोप

कटनी के खिलाड़ी सुधांशु तिवारी ने कहा कि प्वाइंट को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद जल्द ही कहासुनी से धक्का-मुक्की में बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के स्थानीय नेता मृगेंद्र गहिरवार और कमल लालवानी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। खिलाड़ी ऋषभ सोनी ने कहा कि वे खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार निंदनीय है और आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंची है। आक्रोशित खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कटनी
  • खरगोन
  • नकद पुरस्कार
  • सांसद खेल महोत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा