कियोस्क संचालक दंपती ने की 25 लाख की ठगी, ऐसे लगाया चूना
Siddhi Tamrakar | Nov 30, 2024, 12:31 IST
kiosk fraud
ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में एसबीआई कियोस्क संचालक दंपती ने 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। यह घटना तब उजागर हुई जब 21 अक्टूबर को आरोपी दंपती अपना मकान खाली कर फरार हो गए। जानें क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में एसबीआई कियोस्क संचालक दंपती ने 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। ये लोग बैलेंस चेक कराने के बहाने ग्राहकों से थंब इंप्रेशन लेकर पैसे निकाल लेते थे।
ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एसबीआई कियोस्क संचालित करने वाले दंपती ने करीब 20 से ज्यादा लोगों से 25 लाख रुपए की ठगी की है। यह घटना तब उजागर हुई जब 21 अक्टूबर को आरोपी दंपती अपना मकान खाली कर फरार हो गए।
इस घटना के शिकार हुए अन्य पीड़ितों में अनीता जाटव, कृष्णा जाटव, मंजू यादव और धीर सिंह यादव शामिल हैं। इन सभी के कुल 25 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है। सिरोल थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित की है।
आरोपी दंपती ने ठगी के बाद अपने घर और दुकान बेच दिए और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने एकत्रित होकर पुलिस को आवेदन दिया। पुलिस ने ठगी के इस संगठित मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एसबीआई कियोस्क संचालित करने वाले दंपती ने करीब 20 से ज्यादा लोगों से 25 लाख रुपए की ठगी की है। यह घटना तब उजागर हुई जब 21 अक्टूबर को आरोपी दंपती अपना मकान खाली कर फरार हो गए।
कैसे हुई ठगी?
कियोस्क संचालक अर्चना गांगिल और उनके पति नीलेश गांगिल, बैलेंस चेक करने के बहाने ग्राहकों से थंब इंप्रेशन लेते थे। ग्राहकों को लगता था कि वे केवल बैलेंस चेक करवा रहे हैं, लेकिन असल में उनका पैसा निकाला जा रहा था। सिरोल की पवनसुत कॉलोनी हुरावली में चल रहे इस कियोस्क में राखी चौखटिया नामक छात्रा और उनके माता-पिता के खातों से 3 लाख 60 हजार रुपए गायब कर दिए गए।
पुलिस ने की कार्रवाई
घर- दुकान बेचकर हुए फरार
FAQ
- एसबीआई कियोस्क में ठगी कैसे हुई?
कियोस्क संचालक थंब इम्प्रेशन के जरिए बैलेंस चेक के बहाने पैसे निकालते थे। - इस मामले में कितने लोग ठगी का शिकार हुए हैं?
अब तक 20 लोग ठगी का शिकार हुए हैं, लेकिन संख्या बढ़ सकती है। - पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। - ठगी का कुल कितना नुकसान हुआ है?
करीब 25 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। - आरोपी दंपति ने घटना के बाद क्या किया?
उन्होंने अपना घर और दुकान बेचकर फरार हो गए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari