धार में किसान आंदोलन के बाद पुलिस की कार्रवाई, 700 लोगों पर केस दर्ज, किसान नेता को पता ही नहीं

Amresh Kushwaha | Published:
Share
kisan-andolan-dhar-police-action-case-registered-against-700-people
kisan-andolan-dhar-police-action-case-registered-against-700-people

धार जिले में किसान आंदोलन के बाद पुलिस ने करीब 700 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं, मामले की जांच जारी है। हालांकि किसान नेताओं को कार्रवाई की जानकारी नहीं थी।

DHAR. मध्यप्रदेश के धार जिले में किसान आंदोलन हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में करीब 700 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से 17 को नामजद किया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई की जानकारी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के धार जिला अध्यक्ष को नहीं है।

प्रदर्शन के बाद हुई पुलिस की कार्रवाई

सोमवार, 1 दिसंबर को किसानों ने धामनोद के खलघाट टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया था। पुलिस का कहना है कि किसानों ने बिना अनुमति के सड़कें जाम कर दी थीं। इससे यातायात पर असर पड़ा था। एमपी पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कई प्रतिबंधित धाराओं का उल्लंघन किया था। इस आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...IIM इंदौर की प्लेसमेंट कमेटी के सदस्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप, ABVP के आरोप और प्रदर्शन

किसान आंदोलन के दौरान क्या हुआ था?

यह आंदोलन राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मालवा निमाड़ प्रांत के कार्यकर्ताओं और किसानों ने किया था। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के तहत खलघाट टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय हाईवे-52 पर धरना दिया था। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से अपनी बात रखने के लिए ज्ञापन दिया था। वहीं, आश्वासन मिलने पर आंदोलन को समाप्त कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...भिंड के पूर्व कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव पर विधायक कुशवाह के विधानसभा में तीखे सवाल

धार में किसान आंदोलन की खबर पर एक नजर...

  • 1 दिसंबर को किसानों ने धामनोद के खलघाट टोल प्लाजा पर बिना अनुमति के सड़कें जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
  • पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर करीब 700 अज्ञात लोगों और 17 किसानों पर केस दर्ज किया, विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए।
  • किसान नेता प्रकाश धाकड़ ने कहा कि उन्हें किसी भी केस की जानकारी नहीं है और जल्द स्थिति स्पष्ट करेंगे।
  • धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किसानों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।
  • किसानों की प्रमुख मांगें थीं: सरकारी खरीद, ऋण मुक्ति, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, और आयात-निर्यात नीति में बदलाव।

पुलिस रिपोर्ट: वीडियोग्राफी से खुलासा

पुलिस ने प्रदर्शन की वीडियोग्राफी की थी। इसी आधार पर केस दर्ज किया है। इन पर बीएनएस की धारा 223(a), 126(2), 191(2), और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 8बी के तहत आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...आईएएस संतोष वर्मा केस के न्यायाधीश ने खुद के लिए मांगी अग्रिम जमानत, हो चुके हैं निलंबित

किसान नेता को केस की जानकारी नहीं

वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के धार जिला अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ ने कहा कि उन्हें और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ कोई केस की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही सभी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।

कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया

धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किसानों से बातचीत के बाद आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में अपनी बात रखेगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर, भोपाल में पुलिस कमिश्नरी नहीं कर पाई क्राइम कंट्रोल, विधानसभा सवाल में खुलासा

किसानों की ये थी प्रमुख मांगें

किसानों की चार मुख्य मांगें हैं-

  • पहली, मक्का, सोयाबीन और कपास की सरकारी खरीद पहले की योजना के अनुसार हो।
  • दूसरी, सभी किसानों को ऋण मुक्त किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाए।
  • तीसरी, आदि गुरु शंकराचार्य के संकल्प के अनुसार गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए।
  • चौथी, केंद्र सरकार आयात-निर्यात नीति किसानों के हित में बनाए और दलहन, कपास तथा प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटाई जाए।

नेशनल हाईवे पर यातायात में रुकावट

प्रदर्शन के कारण पूरे दिन नेशनल हाईवे-52 पर यातायात प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में किसान धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिलों से आए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए जिला प्रशासन ने बीएनएस की धारा 163 लागू की थी। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी पुलिस
  • किसान आंदोलन
  • राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ
  • कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?