कोलकाता में सीएम मोहन यादव बोले- जंगलराज से मुक्ति चाहती है जनता

Sandeep Kumar | Published:
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

एमपी के सीएम मोहन यादव ने कोलकाता में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंगाल की TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने जनता अब 'जंगलराज' से मुक्ति चाहती है और विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

News in Short

  • एमपी के सीएम मोहन यादव ने बंगाल के चुनाव प्रचार किया।
  • सीएम ने कहा कि बंगाल में "जंगलराज" के कारण विकास रुका है।
  • सीएम ने "डबल इंजन" सरकार से विकास को तेज करने का भरोसा दिया।
  • बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने की जरूरत पर भी सीएम ने ध्यान दिलाया।
  • सीएम ने भाजपा प्रत्याशी अरूप चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

News in detail

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कोलकाता में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने बंगाल की जनता से महत्वपूर्ण अपील की। सीएम यादव ने कहा कि बंगाल की जनता अब "जंगलराज" से मुक्ति चाहती है। वे विकास की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं। यादव ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस की सरकारों ने बंगाल की प्रगति को रोका है।

बंगाल में विकास की गति कम क्यों हुई?

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि एक समय देश का अग्रणी राज्य रहा बंगाल आज विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अन्य राज्यों में तेजी से विकास हो रहा है। लेकिन बंगाल में विकास के रास्ते में अड़चनें आईं। अब बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है।

डबल इंजन सरकार से तेज विकास

सीएम मोहन यादव ने भाजपा की सरकार बनने पर "डबल इंजन" के तहत विकास की गति बढ़ाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कोलकाता और बंगाल के अंदरूनी इलाकों में गरीबी और बेरोजगारी बड़ी समस्या बन चुकी है। इन कारणों से युवाओं को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ता है। भाजपा की सरकार में इन समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा।

बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता

सीएम ने बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सही मतदाताओं की पहचान आवश्यक है, ताकि देशभक्तों की ताकत बनाए रखी जा सके।

घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

सीएम ने बंगाल के लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनके मुद्दों को सुना। उन्होंने कोलकाता के कमरहाटी क्षेत्र के वार्ड 24 और 112 में जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और दावा किया कि बंगाल के लोग अब कानून-व्यवस्था से परेशान हैं। वे जंगलराज से बाहर निकलना चाहते हैं।

भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

चुनाव प्रचार के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कामरहाटी सीट से भाजपा प्रत्याशी अरूप चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने से राज्य में नई ऊर्जा और दिशा के साथ विकास होगा।

भोपाल-इंदौर मेट्रो रीजन का ब्लूप्रिंट रुका: अब जनगणना तय करेगी विकास की दिशा

धार भोजशाला में नया मोड़, मुस्लिम पक्ष ने कहा, मंदिर पूजा के सबूत नहीं, वाग्देवी प्रतिमा परिसर में नहीं मिली

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में विवादों की झड़ी, महिला आरक्षण के बाद अब योग्यता नियमों पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • चुनाव प्रचार
  • तृणमूल कांग्रेस
  • कोलकाता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर