कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव शामिल हुए सीएम मोहन, बोले- शराब दुकानों की जगह खुलनी चाहिए दूध की डेयरी

Vikram Jain | Mar 03, 2025, 22:15 IST
Share
cm mohan yadav kubershwar dham rudraksh mahotsav
cm mohan yadav kubershwar dham rudraksh mahotsav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के समापन कार्यक्रम शामिल हुए। जहां उन्होंने कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को गाय का दूध पिलाने पर दिया। साथ ही कहा कि शराब की दुकानों की जगह दूध की दुकानें खोली जानी चाहिए।

मध्य प्रदेश के सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे और उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया। साथ ही महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं से कुपोषण दूर नहीं होगा बल्कि गाय पालने से दूर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शराब की दुकानों की जगह दूध की दुकानें खुलनी चाहिए।

सीएम ने लिया पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद

दरअसल, मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। मंच से संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कल लोग क्या-क्या खाते रहते हैं, बच्चों को कुपोषित करते रहते हैं, अपने यहां पहले दूध और दही की नदियां बहती थीं, महिला एवं बाल विकास की योजना जीवन भर चलाते रहो तो फायदा नहीं होगा, आप बच्चों को गाय का दूध दो तो वह अपने आप पोषित हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, मंच से कर दिया ये ऐलान

सिंहस्थ में शिप्रा नदी में स्नान करेंगे श्रद्धालु

कुबेरेश्वर धाम में शिवपुराण कथा सुनने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा नदी की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिप्रा नदी बरसाती नदी है और मार्च में सूख जाती है। हालांकि, उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि अगले उज्जैन सिंहस्थ में शिप्रा के पानी में स्नान करने की व्यवस्था की जाएगी।

कुबेरेश्वर धाम में कन्या का निशुल्क विवाह

रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया, जहां विठलेश सेवा समिति ने घोषणा की कि हर दिन एक कन्या का नि:शुल्क विवाह कराया जाएगा। समिति के अनुसार, इस साल के अंत तक 365 कन्याओं का विवाह धाम में कराया जाएगा। पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और समाज को जोड़ने वाली पहल है। बता दें कि महोत्सव के दौरान करीब 30 लाख श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचे। यहां शिवपुराण कथा के साथ एक करोड़ रुद्राक्ष अभिमंत्रित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, बोले- आगे 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार

कुबेरेश्वर धाम में 3 श्रद्धालुओं की मौत

इधर, महोत्सव के दौरान तीन दिन में तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु भी हो गई। सोमवार सुबह 55 साल की महिला मंजू जो गुजरात से आई थी, वह अचेत अवस्था में पाई गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले रविवार को गोलू कोष्टा (25), जो जबलपुर का निवासी था, की मौत हो गई थी। तेज गर्मी के कारण उसे चक्कर आ गए थे। शनिवार को कानपुर से आए विजेंद्र की भी धाम में मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... किसान आभार सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब, रुद्राक्ष महोत्सव की धूम

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • सीहोर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • कुबेरेश्वर धाम सीहोर
  • सीहोर कुबरेश्वर धाम
  • कुबरेश्वर धाम
  • कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम
  • उज्जैन सिंहस्थ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा