CM मोहन यादव ने 1.29 करोड़ लाड़लियों के खातों में ट्रांसफर की राशि

Raj Singh | Published:
Share
yojna
yojna

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य की बहनों और बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे सशक्त बन सकें। सरकार से मिली राशि से बहनों के चेहरे पर खुशी भी देखी जा रही है।

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य की बहनों और बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे सशक्त बन सकें। सरकार से मिली राशि से बहनों के चेहरे पर खुशी भी देखी जा रही है। अब मोहन सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। यह किस्त सीएम मोहन यादव ने राज्य की 1.29 करोड़ से अधिक लाड़लियों के खातों में 1572.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर की।

दरअसल, सीएम मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गीता महोत्सव के कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर किए। यह योजना की 19वीं किस्त थी। वहीं इस दौरान भोपाल में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें भी शामिल हुई थीं।

अब इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि

बहनों को बेसब्री से था इंतजार

मध्य प्रदेश में चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस स्कीम के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की धनराशि देती है ताकि महिलाएं अपना जरूरत की चीजें खरीद सकें। साथ ही सरकार का यह भी उद्देश्य जीवन अच्छे से जी सकें और उन्हें अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।
आज लाड़ली बहनों के खातों में 1572 करोड़ डालेंगे CM, देखें उनका शेड्यूल

शिवराज सरकार के दौरान शुरू हुई थी योजना

दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहाना योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की थी। आपको बता दें कि योजना की पहली चार किस्तों में महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद किस्त की राशि बढ़ाकर 1,250 कर दी गई। तब से इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजी जाती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। अब मोहन सरकार ने इस योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • CM मोहन यादव की नसीहत
  • लाड़ली बहना योजना
  • एमपी
  • MP
  • एमपी समाचार
  • मध्य प्रदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर