Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज, सीएम मोहन इस दिन ट्रांसफर करेंगे 21वीं किस्त

Vikram Jain | Feb 08, 2025, 20:51 IST
Share
ladli behna yojana 21st installment 10 february transfer
ladli behna yojana 21st installment 10 february transfer

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहीं बहनों के लिए खुशखबरी है। फरवरी की किस्त को लेकर तारीख सामने आ गई। जानें आपके खाते में कब आएगी 21वीं किस्त की राशि...

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। योजना की 21वीं किस्त कब आने वाली है इसकी डेट सामने आ गई है। एक बार फिर 10 तारीख को बहनों के खाते में किस्त ट्रांसफर की जाएगी। यानी 10 फरवरी को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपए आने वाले है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 फरवरी को देवास के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का ट्रांसफर करेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दी जानकारी

दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना की 21वीं किस्त को लेकर में सोशल मीडिया एक्स पर अहम जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास के सोनकच्छ में होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त खातें में ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत महिलाओं के खातों में फरवरी की 1250 रुपए की राशि भेजी जाएगी। जिससे योजना की 1.27 करोड़ लाभार्थियों बहनों को लाभ होगा। आमतौर पर यह योजना हर महीने की 10 तारीख को किस्त जारी करती है।

ये खबर भी पढ़ें...

20 महीने में सिर्फ 'लाड़ली' पर बजट का 11 फीसदी खर्च, फ्रीबीज के दो 'मिशन' अभी कतार में

जारी होगी अगस्त 2025 की किस्त

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सरकार हर महीने किस्त डाली जाती है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1 हजार 250 रुपए मिलते हैं। लेकिन कभी-कभी त्योहारों या विशेष अवसरों पर समय से पहले भी किस्त जारी की जाती है। अब अगस्त 2025 में योजना की 21वीं किस्त जारी की जाएगी है।

जानें योजना का उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसे मई 2023 में शिवराज सरकार ने शुरू किया था। शुरू में महिलाओं को एक हजार रुपए मिलते थे, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 1 हजार 250 रुपए कर दी गई है। इस योजना के तहत महिलाएं सालाना 15 हजार रुपए प्राप्त करती हैं। अब तक इस योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। हालांकि, जनवरी में 1.29 करोड़ की जगह सिर्फ 1.27 करोड़ महिलाओं को ही पैसा मिला, क्योंकि 1 लाख 63 हजार महिलाएं उम्र सीमा पार होने के कारण अपात्र घोषित कर दी गईं।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने परिवार के साथ लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की खुशहाली की कामना

लाड़ली बहना योजना की पात्रता शर्तें

योजना में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस योजना में विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं (abandoned women) भी शामिल हैं। योजना के तहत महिलाएं खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो वह पात्र नहीं होगा। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिलते हैं। अगर महिला पहले से किसी दूसरी पेंशन योजना से 1250 रुपए से कम प्राप्त करती है, तो उसे भी 1250 रुपए मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

फर्जी फैकल्टी और बायोमेट्रिक प्रेजेंट में गड़बड़ी, MP के इस कॉलेज पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम:

Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in/

मुख्य पृष्ठ पर "आवेदन और भुगतान की स्थिति" पर क्लिक करें।

अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।

कैप्चा कोड भरें और ओटीपी के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।

ओटीपी के बाद "सर्च" पर क्लिक करें और अपनी स्थिति चेक करें।

ये खबर भी पढ़ें...

जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और स्टॉपेज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मध्य प्रदेश
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा