Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज, सीएम मोहन ने जारी की 23वीं किस्त
Sourabh Bhatnagar | Apr 16, 2025, 15:23 IST
ladli-behna-yojana-23rd-installment-distribution-april-2025
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1 हजार 250 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई है। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने ये किस्त मंडला से जारी की है।
MP News :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (16 अप्रैल) मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में पहुंचे हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह—निकाह सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 1100 जोड़ें, जिनमें हिंदू, मुस्लिम, और बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे ले रहे थे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले विवाह की रस्में जैसे हल्दी और संगीत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थीं।
खबर यह भी...मोहन कैबिनेट का फैसलाः अन्नदाता मिशन को दी स्वीकृति, लाड़ली बहना योजना पर हुआ यह निर्णय
किस्त में देरी पर
इस बार लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की किस्त में 6 दिन की देरी हुई थी, जिसको लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस देरी के बावजूद योजना की 23वीं किस्त 16 अप्रैल को जारी करने का ऐलान किया था, जिससे योजना के लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त को लेकर कांग्रेस ने किया हमला तो बीजेपी ने कही ये बात
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खातों में 340 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके साथ ही 25 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपए जारी किए गए।
लाड़ली बहनों के खातों में आई खुशियां
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में अप्रैल माह की किस्त के रूप में कुल 1,552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए। हर लाड़ली बहना को 1,250 रुपए मिलेंगे, और अब तक इस योजना के तहत प्रदेश की बहनों को 33 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
किस्त में देरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त को लेकर कांग्रेस ने किया हमला तो बीजेपी ने कही ये बात
अलग-अलग योजनाओं का वितरण भी हुआ
10 से 15 तारीख के बीच आएगी किस्त
बता दें कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया था कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों से कहा कि प्रदेश में जारी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana ) को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाड़ली बहन योजना को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अंतर्गत अब प्रतिमाह 10 से 15 तारीख के बीच राशि का अंतरण होगा। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री मंडला में आयोजित एक कार्यक्रम में हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari