दिग्विजय सिंह ने लाड़ली बहना योजना पर उठाए सवाल, सीएम ने एक दिन पहले ही बहनों के खातों में डाले थे 1541 करोड़

Sourabh Bhatnagar | Sept 13, 2025, 12:30 IST
Share
ladli-behna-yojana-digvijaya-singh-questions-1250-rupees-MOHAN-YADAV
ladli-behna-yojana-digvijaya-singh-questions-1250-rupees-MOHAN-YADAV

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाए हैं। सिंह ने 1250 रुपए को महिलाओं के लिए अपर्याप्त बताया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behan Yojana) पर सवाल खड़े किए हैं। सिंह ने सरकार की इस योजना पर संदेह जताते हुए कहा कि 1250 रुपए की राशि महिलाओं के जीवन को सुधारने के लिए अपर्याप्त है।

उनका मानना है कि इस राशि से महिलाएं न तो अपने परिवार का इलाज करवा सकती हैं, न ही बच्चों को अच्छे स्कूलों में भेज सकती हैं, और न ही बिजली के बिल का भुगतान कर सकती हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1541 करोड़ रुपए भेजे थे।

खबर यह भी...लाड़ली बहना योजना पर हर महीने 310 करोड़ ज्यादा खर्च होंगे, हर महीने इस तारीख के बाद ही आएगा पैसा

महिलाओं को स्थाई रोजगार देना चाहिए

दिग्विजय सिंह का कहना है कि जब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात की जाती है, तो सरकार उन्हें केवल वित्तीय सहायता क्यों दे रही है, जबकि वे स्थाई रोजगार और अच्छे वेतन का अधिकार भी रखती हैं। सिंह ने यह भी पूछा कि सरकार क्यों महिलाओं को स्थाई रोजगार देने की बजाय केवल एक छोटी राशि देती है।
खबर यह भी...खबर यह भी...वार-पलटवार के बाद पहली बार मिले दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, सिंह बोले- मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं

दिग्विजय सिंह के आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस योजना पर तीखा हमला करते हुए सवाल उठाया है कि क्या 1250 रुपए महिलाओं के लिए एक स्थाई समाधान हो सकते हैं। उनका कहना है कि इस राशि से महिलाएं न तो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा सकती हैं, न ही बच्चों को अच्छे स्कूलों में भेज सकती हैं, और न ही बिजली के बढ़ते बिलों का भुगतान कर सकती हैं। उनका यह भी सवाल है कि क्या यह पैसा राज्य सरकार के पास से आता है, या फिर यह किसी और स्रोत से आता है।

खबर यह भी...लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी, सीएम मोहन 1.26 करोड़ बहनों के खातों में डाले 1541 करोड़

क्या संघ प्रमुख के बयान को नजरअंदाज कर रही है सरकार?

दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने तीन संतानों को जन्म देने की बात की थी। उनका सवाल था कि सरकार इस बयान को क्यों नजरअंदाज कर रही है और इसे क्यों गंभीरता से नहीं ले रही है।

दिग्विजय सिंह ने पूछे ये सवाल

लाड़ली बहनों को 1250 रुपए देकर मचाए जाने वाला शोर निम्नलिखित प्रश्न खड़े करता है

  • क्या ये पैसा इनके मामा के घर से आता है?
  • क्या महंगी शिक्षा, मंहगी स्वास्थ सेवाओं, महंगे दूध और पौष्टिक आहार के वर्तमान दौर में 1250 रुपए महीना ऊंट के मुंह में जीरा नही है?
  • क्या भागवत साहब ने लाड़ली बहनों को तीन संतानों को जन्म देने का आवाहन नहीं किया है?
  • क्या 1250 रुपए महीना में लाड़ली बहने सरकारी अंग्रेजी स्कूलों के अभाव में महंगे प्राइवेट स्कूलों में तीन संतानों को पढ़ाकर इंजीनियर और डॉक्टर बना सकती हैं?
  • क्या बीमार पड़ने पर 1250 रुपए महीना में सरकारी अस्पताल के अभाव में महंगे प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकती हैं?
  • क्या 1250 रुपए महीना में तीन संतानों को दूध और पौष्टिक आहार देकर कुपोषण का शिकार होने से बचा सकती हैं?
  • क्या बिजली बिल का मासिक भुगतान कर सकती हैं?
  • क्या तीज-त्योहार ओर संतानों का जन्मदिन मना सकती हैं?
  • पंडित नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी की तरह लाड़ली बहनों की वयस्क संतानों, भाइयों, पति और पिता को सरकारी ओर सार्वजनिक क्षेत्रो के संस्थानों में अच्छे वेतनमान और सुरक्षित भविष्य की नौकरियां देकर आत्मनिर्भर बनाएं ।
खबर यह भी...लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी, सीएम मोहन 1.26 करोड़ बहनों के खातों में डाले 1541 करोड़

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

लाड़ली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू किया था, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता दी जा सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है।

FAQ

  1. 1. लाड़ली बहना योजना क्या है?
    लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसमें महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है, जिसका उद्देश्य उनके जीवन स्तर को सुधारना है।
  2. 2. दिग्विजय सिंह ने लाड़ली बहना योजना पर क्या सवाल उठाए हैं?
    दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है कि 1250 रुपए की राशि महिलाओं के जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं ला सकती। उनका कहना है कि इससे महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज, बच्चों को अच्छे स्कूलों में भेजने या बिजली के बिल का भुगतान करने में मदद नहीं मिलेगी।
  3. 3. क्या लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए स्थायी समाधान है?
    दिग्विजय सिंह के अनुसार, यह योजना एक अस्थायी समाधान है। उन्होंने यह सवाल उठाया कि अगर सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, तो उन्हें स्थायी रोजगार और अच्छे वेतन देने के बजाय केवल एक छोटी राशि क्यों दी जा रही है।

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • दिग्विजय सिंह
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • Ladli Behan Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती