तहसीलदार के फर्जी साइन पर हो गया नामांतरण, फोटोशॉप से तैयार किया खसरा

Neel Tiwari | Dec 11, 2024, 08:34 IST
Share
thesootr
thesootr

एक चौंकाने वाला मामला जबलपुर से सामने आया है। जिसमें पनागर तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन का नामांतरण किया गया है। मामला उजागर होने के बाद तहसीलदार के द्वारा पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई।

जबलपुर शहर के भू माफिया सहित जालसाज इतने चालाक हो चुके हैं कि अब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करने में भी कोताही नहीं बरत रहे। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला जबलपुर से सामने आया है। जिसमें पनागर तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन का नामांतरण किया गया है। मामला उजागर होने के बाद तहसीलदार के द्वारा पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई।

जबलपुर के पनागर तहसील अंतर्गत एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसमें पनागर तहसीलदार विकास चंद्र जैन के फर्जी हस्ताक्षर कर 2 एकड़ भूमि भू स्वामी के नाम से अलग कर किसी दूसरे के नाम पर नामांतरित कर दिया गया। जब इस भूमि के विक्रय पत्र के पंजीयन के साथ नामांतरण आदेश की कॉपी को भी प्रस्तुत किया गया तब इसको देखने के बाद तहसीलदार के द्वारा इसका खुलासा किया गया कि आदेश में किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं है।

जबलपुर SP की बड़ी कार्रवाई, क्राइम ब्रांच के 22 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

भूमि को बेचने की फिराक में थे जालसाज

दरअसल पूरा मामला पनागर तहसील अंतर्गत मौजा कुशनेर स्थित 0.8000 हे.(2 एकड़) भूमि का जिसका खसरा क्रमांक 905/1 है। यह जमीन वर्तमान में प्रदीप पटेल के नाम से दर्ज है। लेकिन इस भूमि के वास्तविक स्वामी राजाराम पटेल और राजेश पटेल है। जिनके द्वारा ना ही इस भूमि का विक्रय किया गया है और ना ही इस भूमि को प्रदीप पटेल के नाम पर नामांतरण किए जाने का कोई आवेदन दिया गया है। लेकिन पनागर तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर यह भूमि प्रदीप पटेल के नाम पर नामांतरित हो गई है।

फोटोशॉप से तैयार किया गया खसरा

पनागर तहसीलदार विकास चंद्र जैन ने बताया है कि विक्रय पंजीयन पत्र के साथ नामांतरण आदेश की कॉपी संलग्न थी। जिसमें किए गए हस्ताक्षर मेरे नहीं है साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें जिस खसरा की नकल को संलग्न किया गया है वह भी फोटोशॉप से तैयार की गई है। इस संबंध में पनागर थाना प्रभारी को पत्र भेज कर मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।

विक्टोरिया हॉस्पिटल के डॉ. ने की हड़ताल, स्टूडेंट यूनियन पर लगाए आरोप

जांच के बाद कार्रवाई के आदेश

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया है कि पनागर तहसीलदार के प्रतिवेदन पर थाना पनागर में मामला दर्ज किया गया है जिसमें जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • तहसीलदार
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा