भूमाफिया निलेश अजमेरा 6 साल से फरार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Sanjay Gupta | Jan 27, 2026, 13:04 IST
Share
land mafia nilesh ajmera anticipatory bail rejected indore
land mafia nilesh ajmera anticipatory bail rejected indore

इंदौर के चर्चित भूमाफिया निलेश अजमेरा की अग्रिम जमानत याचिका जिला कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि भूमाफिया संगठित होकर जमीन की धोखाधड़ी कर रहे हैं। निलेश 6 साल से फरार है और उस पर 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

News in short

  • इंदौर के भूमाफिया निलेश अजमेरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
  • बता दें कि निलेश अजमेरा पिछले 6 साल से फरार है।
  • जिला कोर्ट ने भूमाफिया संगठित धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर तीखी टिप्पणी की है।
  • निलेश पर 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। इसमें धोखाधड़ी के आरोप भी शामिल हैं।
  • कोर्ट ने निलेश की हिरासत में पूछताछ को जरूरी माना और अग्रिम जमानत आवेदन खारिज किया है।

News in detail

INDORE. इंदौर के भूमाफिया चंपू अजमेरा के भाई निलेश अजमेरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। वह पिछले 6 साल से फरार चल रहा है। वहीं, चंपू अजमेरा जमीन की 'जादूगरी' और धोखाधड़ी के लिए कुख्यात है।

कोर्ट ने बाणगंगा थाने में दर्ज एक केस में निलेश सहित अन्य आरोपियों को 25 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। गिरफ्तारी से भयभीत अजमेरा ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। इसे खारिज कर जिला कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है।

जिला कोर्ट ने की तीखी टिप्पणी

जिला कोर्ट में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने यह याचिका खारिज की है। इसमें कहा गया है कि वर्तमान समय में इस तरह (जमीन की धोखाधड़ी) के अपराध दिनोंदिन बढ़ रहे हैं।

अभी के समय में भूमाफिया संगठित रूप से धोखाधड़ी कर रहे हैं। वे फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के, आम लोगों की मेहनत की कमाई हड़प लेते हैं। इस धोखाधड़ी के तहत भूखंडों की खरीद-फरोख्त की जा रही है।

इस केस में आरोपी आवेदक की भूमिका की जांच के लिए निलेश अजमेरा की हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। ऐसे में अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त किया जाता है।

dcf80ac7-65f
dcf80ac7-65f

यह है केस

जमीन की धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के मामले में 28 दिसंबर 2019 को केस दर्ज हुआ था। यह केस थाना बाणगंगा में अजमेरा और अन्य आरोपियों पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अनुबंध करने और पैसे लेने के बाद भी प्लॉट नहीं दिया गया।

वहीं, निलेश ने सुप्रीम कोर्ट के केस और हाईकोर्ट इंदौर की याचिका 50460/2025 का हवाला दिया था। 29 दिसंबर 2025 को उसने अपने खिलाफ लुकआउट सर्कुलर हटने और अंतरिम जमानत मंजूर होने की बात कही थी। हालांकि, जिला कोर्ट ने केस डायरी देख कर उसकी याचिका खारिज कर दी है।

1eac4f82-293
1eac4f82-293
facf1542-a64
facf1542-a64

निलेश पर इतने सारे केस

निलेश पर दर्ज मामलों की जानकारी भी पुलिस ने कोर्ट में पेश की थी। इसमें बताया गया कि उस पर आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468, 471 और 34 जैसी गंभीर धाराओं में कुल 15 केस दर्ज हैं।

उन पर केस नंबर 563/2018, 191/2017, 414/19, 13/2016, 526/16, 1410/19, 1413/19, 1414/19, 1415/19, 1424/19, 1432/19, 1435/19, 1439/19 और 02/2020 दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर के भूमाफिया ने बीजेपी सरकार की ओर से कांग्रेस के पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल को ही बनवा दिया वकील

इंदौर स्कीम 171 के 32 साल से ida से पीड़ित पहुंचे कलेक्टर के पास, भूमाफिया डागरिया, सुराना की भी शिकायतें

इंदौर के कई बिल्डरों के साथ धोखाधड़ी का आरोपी भूमाफिया प्रवीण जैन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

इंदौर के भूमाफिया मनोज नागर पर गोलीकांड के सभी आरोपी पकड़ाए, सोनू ने मारी थी 3 गोलियां

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • भूमाफिया चंपू अजमेरा
  • भूमाफिया निलेश अजमेरा
  • संजय कुमार सिंह
  • हाईकोर्ट इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा