वकील यावर खान पर सेक्स रैकेट गैंग से जुड़े होने का शक, पुलिस जांच में सामने आ रहे चौंकाने वाले खुलासे

Dablu Kumar | Sept 17, 2025, 16:51 IST
Share
BHOPAL YABAR KHAN LAWYER
BHOPAL YABAR KHAN LAWYER

वकील यावर खान पर नाबालिग से दुष्कर्म और संगठित अपराध के गंभीर आरोप हैं। पुलिस की जांच में उनकी भूमिका सामने आई है और वे एक बड़े सेक्स रैकेट में शामिल हो सकते हैं।

नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार वकील यावर खान को अब एक और गंभीर संगठित अपराध के मामले में आरोपी बनाए जाने की संभावना है।

मध्यप्रदेश कीराजधानी भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने रेप के आरोप कहना है कि जनवरी 2025 में दर्ज संगठित अपराध की एफआईआर में यावर की भूमिका सामने आई है, और इसकी जांच चल रही है।

यह मामला उस नाबालिग लड़की से जुड़ा है, जो 20 जनवरी 2023 को लापता हो गई थी और 23 जनवरी 2025 को ईशागढ़, अशोक नगर से बरामद की गई। लड़की के माता-पिता का निधन हो चुका था।

लड़की ने कोर्ट में दिए गए बयान में बताया कि उसे बेचा गया था और देह व्यापार में मजबूर किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 31 जनवरी 2025 को 31 लोगों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

सेक्स रैकेट गैंग का हो सकता है खुलासा

पुलिस को शक है गैंग नाबालिगों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करता था। अब इसी की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस को यह भी शक है कि यावर का नाम इस सेक्स रैकेट गैंग से जुड़ा है। अब पुलिस मामले में यावर के खिलाफ भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़िए...MP News: सेक्स रैकेट का अड्डा बना स्पा सेंटर... छापेमार कार्रवाई में एक और भंडाफोड़

इन पर सेक्स रैकेट चलाने का मामला दर्ज

आरोप है कि एक गिरोह नाबालिगों को बहलाकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था और सेक्स रैकेट चलाता था। इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं, जिनमें आशुतोष बाजपेयी, महक यादव, मिथलेश पुरैना, निधि ठाकुर अग्रवाल, शशांक पोद्दार, डिंपी खान, मकबूल अली, अर्जुन पटेल, निशांत मोहाले, मो. नवेद, अंजलि मोहाले, सलमान कुरैशी, महेश धाकड़, कृष्णा धाकड़, शोभा विश्वकर्मा, रितुल कुमार पांडेय, कुलदीप उर्फ कुनाल, योगेश कुमार कुशराम, सुरेंद्र उर्फ सागर चौहान, इंद्र बहादुर सिंह, मोहित, पूजा उर्फ जोया, नितिन पाल, लक्की, देवांश और राज सोलंकी शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह संगठित अपराध का बहुत गंभीर मामला है और यह एक बड़ा सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस को दावा है कि इस गिरोह को वकील यावर खान का समर्थन था। जांच में यावर खान की भूमिका सामने आई है।

अशोका गार्डन पुलिस ने भी इसी नाबालिग के बयान के आधार पर 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के सदस्य नाबालिगों को बहलाकर उन्हें सेक्स रैकेट में फंसा देते थे। अगर यावर की भूमिका जांच में साफ हो जाती है, तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़िए...दूसरे स्टेट की लड़कियां,वॉट्सऐप पर डील... दुर्ग सेक्स रैकेट कांड में ईशा होटल का मालिक गिरफ्तार

ये है दुष्कर्म का पूरा मामला

2013 में भोपाल के ऐशबाग थाने में एक नाबालिग लड़की ने अपने दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया था।

लेकिन जब लड़की ने कोर्ट में बयान दिया, तो उसने कहा कि उसके भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया। बल्कि, वकील यावर खान और उनके साथियों ने उसे यावर के ऑफिस में 5 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने लड़की को धमकी दी थी कि वह अपने भाइयों पर केस दर्ज करवा दे। इस बयान के बाद लड़की के भाइयों को बरी कर दिया गया और यावर खान और अन्य वकीलों के खिलाफ जांच शुरू हो गई।

ये भी पढ़िए...स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, मैनेजर समेत 6 युवतियां गिरफ्तार

इसके बाद, यावर के पक्ष ने लड़की के खिलाफ क्रॉस एफआईआर (जवाबी मामला) दर्ज करवाई और हाई कोर्ट में अपनी एफआईआर रद्द करवाने की कोशिश की। 2017 में वही लड़की यावर की एफआईआर को निरस्त कराने के लिए हाई कोर्ट पहुंची। अब दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ हो रही है।

ये भी पढ़िए... भोपाल न्यूज: भोपाल-इंदौर हाईस्पीड एक्सप्रेस वे : भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे मात्र 2 घंटे में, 50 किमी दूरी होगी कम

यावर खान पर विवादित मामलों में पैरवी करने का आरोप

वकील यावर खान पर विवादित मामलों में पैरवी करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनका ऑफिस अवैध रूप से कब्जे में है। यह जगह एक दंपती के पास थी, जिसे उन्होंने ट्रस्ट को दे दिया था।

यावर पर हनी ट्रैप, देह व्यापार, सिमी प्रकरण और लव जिहाद जैसे मामलों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पैरवी करने के आरोप भी हैं। 2019 में कोहेफिजा थाना में मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, इसमें वकील यावर का नाम हटा दिया गया था। MP में सेक्स रैकेट के इस मामले में अब पुलिस जांच में जुट गई है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • सेक्स रैकेट
  • पुलिस जांच
  • दुष्कर्म
  • हनी ट्रैप
  • वकील यावर खान
  • MP में सेक्स रैकेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई