200 करोड़ घोटाले में घिरे LNCT ग्रुप के कॉलेज में नहीं मिली स्कॉलरशिप, छात्रों ने की शिकायत

Sanjay Gupta | Aug 11, 2026, 15:20 IST
Share
LNCT ग्रुप के कॉलेज में नहीं मिली स्कॉलरशिप
LNCT ग्रुप के कॉलेज में नहीं मिली स्कॉलरशिप

आस्था फाउंडेशन के तहत आने वाले एलएनसीटी ग्रुप की ईडी और ईओडब्ल्यू जांच चल रही है। मामला 200 करोड़ की आर्थिक अनियमितता का है। अब एक और विवाद संस्थान में आ गया है। यहां के छात्रों को तीन साल से स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है।

भोपाल का एलएनसीटी ग्रुप पहले ही जांच के घेरे में है। सितंबर 2025 में आस्था फाउंडेशन जिसके तहत एलएनसीटी ग्रुप आता है, इसमें 200 करोड़ के घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर छापेमारी की। अब इस ग्रुप के कॉलेज के खिलाफ स्कॉलरशिप को लेकर शिकायत हुई है।

0829543d-3b5
0829543d-3b5

छात्रों ने यह बताया

मंगलवार को कलेक्टोरेट इंदौर में 200 से ज्यादा छात्र पहुंचे। इन्होंने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को एलएनसीटी ग्रुप को लेकर लिखित शिकायत दी। छात्रों ने बताया कि उन्हें तीन साल से स्कॉलरशिप नहीं मिल रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी में यह स्कॉलरशिप दी जाती है।

eb2a1be2-64c
eb2a1be2-64c

कॉलेज तीन साल से टाल रहा

छात्रों ने कलेक्टर को बताया कि कॉलेज प्रबंधन तीन साल से यह राशि नहीं दे रहा है। कहा जा रहा है कि भोपाल से ही यह राशि जारी नहीं हो रही है। लगातार हमें कहा जा रहा है कि हम बात कर रहे हैं, विभाग में बात कर रहे हैं, जल्द हो जाएगी। लेकिन इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं हुआ और यह तीसरा साल है जब अभी तक हमें स्कॉलरशिप नहीं मिली है।

कलेक्टर ने कहा जांच करा रहे हैं

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि इसकी शिकायत बच्चों ने की है। हम इसे दिखवा रहे हैं कि आखिर किस कारण से उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिली है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल में LNCT के ठिकानों पर ED की रेड, निजी खातों में फीस और स्कॉलरशिप डालने का आरोप

LNCT ग्रुप के चौकसे परिवार को एक और झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आस्था सोसायटी के फंड उपयोग पर लगाई शर्त

चौकसे परिवार, LNCT ग्रुप को झटका, कोर्ट ने आस्था फाउंडेशन सोसायटी की संपत्ति खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश शासन
  • स्कॉलरशिप
  • एलएनसीटी ग्रुप
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • कलेक्टोरेट इंदौर
  • lnct
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं