Lokayukt : इंदौर में स्कूल की मान्यता के लिए मांगी गई 13 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने बीआरसी को पकड़ा
Reena Sharma Vijayvargiya | Updated:
The sootr
रिश्वतखोरी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। लोकायुक्त की टीम लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ रही है, इसके बावजूद ये मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
MP News : रिश्वतखोरी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। लोकायुक्त की टीम लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ रही है, इसके बावजूद ये मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक रिश्वतखोरी का मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में देखने को मिला, जहां लोकायुक्त की टीम ने शिक्षा विभाग के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
ये खबर भी पढ़ें : तहसील में बिना रिश्वत नहीं होता काम, Lokayukta ने दो बाबुओं को पकड़ा
इंदौर अर्बन-2 के शिक्षा विभाग के बीआरसी माता प्रसाद गौड़ को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। रिश्वतखोर बीआरसी माता प्रसाद गौड़ ने तिलक नगर इलाके में प्राइवेट स्कूल चलाने वाले आशुतोष सैनी से स्कूल की मान्यता तीन साल बढ़ाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत फरियादी स्कूल संचालक आशुतोष सैनी ने राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की।
ये खबर भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने कहा- Lokayukta की नियुक्ति असंवैधानिक
लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और उसे सही पाए जाने पर फरियादी स्कूल संचालक आशुतोष सैनी को 13 हजार रुपये रिश्वत के रूप में देकर रिश्वतखोर बीआरसी माता प्रसाद गौड़ के पास भेजा। जैसे ही माता प्रसाद ने रिश्वत की राशि ली, वहां सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई की गई है।
ये खबर भी पढ़ें : Indore news : इंदौर में होंगे 82 हजार करोड़ के निवेश, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा
ये खबर भी पढ़ें : भोपाल Lokayukta टीम ने विदिशा में मत्स्य अधिकारी को रिश्वत लेते दबोचा
रिश्वतखोर बीआरसी को ट्रैप करने वाली टीम में डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक रेनू अग्रवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक चेतन परिहार, आरक्षक शिव पाराशर, कृष्णा एवं आदित्य भदौरिया शामिल थे।
ये खबर भी पढ़ें : तहसील में बिना रिश्वत नहीं होता काम, Lokayukta ने दो बाबुओं को पकड़ा
स्कूल संचालक से मांगी 20 हजार की रिश्वत
ये खबर भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने कहा- Lokayukta की नियुक्ति असंवैधानिक
रंगे हाथों पकड़ा, 13 हजार की रिश्वत लेते हुए
ये खबर भी पढ़ें : Indore news : इंदौर में होंगे 82 हजार करोड़ के निवेश, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा
ये खबर भी पढ़ें : भोपाल Lokayukta टीम ने विदिशा में मत्स्य अधिकारी को रिश्वत लेते दबोचा
इन्होंने किया रिश्वतखोर को ट्रैप
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
By Sanjay Gupta
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
By Mukesh Sharma
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel