MP का आकाश उड़नखटोलों को आएगा रास, CM मोहन यादव को उड्डयन मंत्रालय की हरी झंडी

Shreya Nakade | Jun 26, 2024, 10:21 IST
Share
सीएम मोहन यादव की नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात
सीएम मोहन यादव की नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात

मध्‍य प्रदेश में विमान सेवाओं के विस्तार के लिए सीएम मोहन यादव ने नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की। जल्द ही प्रदेश के जिन शहरों में हवाई पट्टियां हैं, वहां से हवाई सफर शुरू होगा...

CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा : अगर सबकुछ ठीक रहा तो मध्य प्रदेश का आसमान भी उड़नखटोलों से भरा नजर आएगा। CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा कुछ ऐसी ही खबर लेकर आ रहा है। जहां उनको नागरिक उड्डयन मंत्री ( civil aviation minister ) से आश्वासन मिला है कि प्रदेश की सभी छोटी- बड़ी हवाई पट्टियों से विमान सेवा शुरू की जा सकती है।

प्लान कुछ इस तरह होगा कि राजधानी भोपाल से जो भी शहर चार घंटे से ज्यादा की दूरी पर होगा, वह हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।

उड्डयन मंत्री से मिले मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों राजधानी दिल्ली के दौरे पर गए हैं। इस दौरान वे नए निर्वाचित हुए केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश की विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

मंगलवार देर रात सीएम मोहन यादव ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ( CM Mohan Yadav meet Ram Mohan Naidu ) से मुलाकात की। इस मुलाकात में मध्य प्रदेश के जिन शहरों में हवाई पट्टियां हैं उस हवाई सेवाओं से जोड़ने की योजना पर चर्चा की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा इस संबंध में प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला है।

सीएम मोहन यादव ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की जानकारी एक्स पर दी-

ये खबर भी पढ़िए...

भोपाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की तैयारी, अब मध्य प्रदेश से सीधे जा सकेंगे विदेश

छोटे- बड़े विमान, ताकि आसान हो सफर

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों को हवाई सफर से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के वे शहर जिनकी दूरी राजधानी भोपाल से 4 घंटे से ज्यादा है, वहां से हवाई सेवाएं संचालित होगी।

इसके लिए कई छोटे और बड़े विमान तैयार किए जाएंगे। शहरों से वर्तमान में होने वाले आवागमन के आधार पर विमानों का साइज तय होगा। इस योजना के क्रियान्वयन के बाद प्रदेश में एक शहर से दूसरे शहर की यात्राएं आसान होगी। समय बचने के साथ-साथ सफर में भी सुगमता होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे बनने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, जनता को मिलेंगी ये सुविधाएं

MP के इन शहरों में हैं हवाई पट्टियां

मध्य प्रदेश के कई शहरों में वर्तमान में हवाई पट्टियां हैं। ये शहर हैं-
नीमच, रतलाम, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, गुना, टेकनपुर, ढाना (सागर), दमोह, सतना, सीधी, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, नागदा, उज्जैन, झाबुआ, बिरवा (बालाघाट), सकरिया (पन्ना), पचमढ़ी, उमरिया, सिवनी, मंडला, दतिया, मंदसौर, सिंगरौली।

ये खबर भी पढ़िए...

बीजेपी विधायक प्रियंका मीणा की बढ़ी मुश्किलें, देवर पर FIR, सिंधिया ने कहा- छोड़ा नहीं जाएगा

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • नागरिक उड्डयन मंत्री
  • मोहन यादव का दिल्ली दौरा
  • नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू
  • Mohan Yadav meet Ram Mohan Naidu
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई