लाड़ली बहना योजना होगी बंद! कांग्रेस ने BJP-SC का जिक्र करते हुए ऐसा क्यों कहा, जानिए
Raj Singh | Mar 10, 2025, 13:06 IST
SAJAN SINGH VERMA
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। किसान कांग्रेस ने समस्याओं और वादाखिलाफी के विरोध में विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी द्वारा किए गए वादों को अधूरा बताया और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है और इस मौके पर किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने का फैसला किया है। किसान कांग्रेस की यह विरोध की योजना सरकार द्वारा किसानों के प्रति किए गए वादों की अनदेखी और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए है। इस विरोध की अगुवाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने इस घेराव की पूरी जानकारी दी।
ये भी खबर पढ़ें... दिग्विजय सिंह ने सीएम यादव की फोटो देख बीजेपी को दिया नया नाम- BCP यानी भारतीय कांग्रेस पार्टी
वर्मा ने यह भी कहा कि किसानों के लिए गेहूं का मूल्य 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए, लेकिन बीजेपी सरकार ने 2 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल का मूल्य तय किया है। उन्होंने व्यापारी वर्ग द्वारा किसानों को ठगने का आरोप भी लगाया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ती रही है और यह आंदोलन भी उसी का हिस्सा है।
![CONGRESS NETA]()
वर्मा ने सरकार द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स समीट की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि इस समीट से केवल आंकड़ों की बमबारी की जाती है और सच्चाई कुछ और है। कई एमओयू पर हस्ताक्षर होते हैं, लेकिन उन पर कोई काम नहीं होता। उदाहरण के तौर पर, बाबा रामदेव को 50 एकड़ जमीन दी गई थी, लेकिन उन्होंने उसमें कुछ नहीं किया। इसके बावजूद अब उन्हें 432 एकड़ जमीन दी जा रही है, जिसका उद्देश्य केवल आंकड़ों में वृद्धि करना है।
ये भी खबर पढ़ें... जीतू पटवारी बोले- सबसे ज्यादा रेपिस्ट किस पार्टी में, सर्च करने पर गूगल BJP बताएगा
दरअसल, किसान कांग्रेस ने कुछ प्रमुख मांगें उठाई हैं जिनमें भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों को चार गुना मुआवजा, खराब फसलों का मुआवजा, और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीदने की मांग शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों की टमाटर, लहसुन और गोभी की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा मिलना चाहिए।
बीजेपी द्वारा की गई वादाखिलाफी
सज्जन सिंह वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने कई योजनाओं का ऐलान किया था जैसे "लाड़ली बहना" और "किसान सम्मान निधि", लेकिन वह इन योजनाओं को सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से बंद करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को खत्म करने का मन बना चुकी है। उनका आरोप है कि ये योजनाएं बीजेपी के चुनावी लाभ के लिए बनाई गई थीं, लेकिन अब उन्हें हटाया जा सकता है।
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख
CONGRESS NETA
इन्वेस्टर्स समिट और सरकार का दावा
ये भी खबर पढ़ें... जीतू पटवारी बोले- सबसे ज्यादा रेपिस्ट किस पार्टी में, सर्च करने पर गूगल BJP बताएगा
किसान कांग्रेस की मुख्य मांगें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari