मध्य प्रदेश विधानसभा: सत्र के बीच चोरी का नाइट ऑपरेशन, काट डाला चंदन का पेड़

Ravi Awasthi | Dec 04, 2025, 23:36 IST
Share
madhya-pradesh-assembly-chandan-tree-cut
madhya-pradesh-assembly-chandan-tree-cut

मध्यप्रदेश विधानसभा में विंटर सेशन के दौरान चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सुरक्षाबलों के होते हुए पेड़ काटने की कोशिश की। घटना तब हुई जब सुरक्षा बल छुट्टी पर थे। चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक आरी से पेड़ काटने की कोशिश की।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा में चलते विंटर सेशन के दौरान चोरी के प्रयास का एक बड़ा मामला सामने आया है। इसने सत्र के दौरान सदन की सुरक्षा पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। यह घटना भी तब हुई, जब विशेष सशस्त्र बल की पूरी एक बटालियन का यहां रातभर पहरा है। वहीं विधानसभा सुरक्षा बल का भी 70 से अधिक अमला यहां तैनात है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चोरों ने पेड़ काटने की वारदात को बीती रात अंजाम दिया। दरअसल, बुधवार को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी होने से स्थानीय अवकाश था। इस कारण सदन में भी अवकाश रहा। नतीजतन, सुरक्षा बल भी छुट्टी के मूड में रहा। इसका फायदा चोरों ने उठाया।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

1 जनवरी 2026 से बदल जाएगा इन ट्रेनों का समय, इन ट्रेनों के रुट्स होंगे परिवर्तित

इले​क्ट्रॉनिक आरी से काटा पेड़, छांटी टहनियां

बताया जाता है कि चोरों ने पेड़ काटने के लिए इले​क्ट्रॉनिक आरी का इस्तेमाल किया। ताकि इसकी आवाज पहरेदारों तक नहीं पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कटे हुए पेड़ व अन्य पेड़ों की टह​नियों की भी छंटाई की। सूत्रों का दावा है कि चोरों का इरादा कटे हुए पेड़ के तने के टुकड़े करने का था। वे इन्हें आसानी से बाहर ले जाना चाहते थे। तने की मोटाई अधिक होने से वे इसमें सफल नहीं हो सके।

भोपाल वॉटर-टूरिज्म हब: मोहन यादव ने लॉन्च की 21 खास नाव, अपने शहर में मिलेगा कश्मीर का मजा

कटा पेड़ देख मचा हड़कंप

गुरुवार सुबह परिसर में चंदन पेड़ कटा हुए पाए जाने की सूचना से विधानसभा सचिवालय में हड़कंप मच गया। सचिवालय के अधिकारियों ने पहले तो अपने स्तर पर इसका सुराग लगाने की कोशिश की। लेकिन बात फैलते ही प्रकरण पुलिस को सौंपना पड़ा।

बंदर बनकर एमपी विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, विधायक ने ऐसा क्यों किया, जानें यहां

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विधानसभा सचिवालय से मिली शिकायत पर अरेरा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधानसभा सचिवालय से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश की है। डीसीपी विवेक सिंह ने बताया कि कुछ अन्य वृक्षों की छंटाई भी हुई। पुलिस ने कटे हुए चंदन पेड़ और अन्य टहनियां बरामद की हैं।

व्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी ने किया स्वागत, दुनिया की निगाह दोनों देशों पर

पांच दिवसीय सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन

चंदन पेड़ की कटाई: बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। इसका शुक्रवार को अंतिम दिन है। सत्र के चलते यहां चौबीस घंटे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा परिसर के आसपास प्रतिबंधात्मक धार लागू की गई है। इसके एक ओर एमपी नगर थाना तो दूसरे छोर पर अरेरा थाना व पुलिस कंट्रोल रूम है।

सुरक्षा के लिए सत्र के दौरान ​विधानसभा के पहुंच मार्गों पर अस्थाई चौकियां और बेरिकेड्स भी लगाए गए है। यहां चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात है। इन सबके बीच चोरों ने विधानसभा परिसर में सेंध लगाकर सुरक्षा के इंतजाम पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • विधानसभा परिसर
  • चंदन पेड़ की कटाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज