शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अर्थी सड़क पर छोड़ भागे लोग, 50 घायल

Vikram Jain | Mar 08, 2025, 21:24 IST
Share
madhya pradesh bee attack damoh funeral procession
सांकेतिक फोटो

दमोह में शव यात्रा के दौरान अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले में 50 लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले के बाद भगदड़ मच गई। हमले के बाद लोग अर्थी को छोड़कर भाग निकले। हमले का कारण मटके के धुएं का उठना बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में दमोह से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को श्मशान घाट जा रही शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, शव यात्रा में शामिल लोग बचाव के लिए यहां-वहां भागने लगे। इस दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए अर्थी को बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकले। इस हमले से लगभग 50 लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई भी इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा। मधुमक्खियों के हमले का कारण उस समय मटके के धुएं का उठना बताया जा रहा है।

मधुमक्खियों का हमला, 50 लोग घायल

बताया जा रहा है कि दमोह में माझी समाज की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला रैकवार का दुखद निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह घर से निकली थी। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। शव यात्रा में शामिल लोग हटा नाका मुक्तिधाम की ओर जा रहे थे। आगे बढ़ते हुए शव यात्रा लगभग 11:30 बजे फुटेरा तालाब के पास पूजन के लिए रोकी गई थी। इस दौरान मटके के उठ रहे धुएं से झुंझलाकर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... बैतूल में 110 करोड़ की सरकारी जमीन लीज मामले में 151 परिवारों को हाईकोर्ट से राहत

मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़

अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान आगे चल रहे लोग भी अर्थी सड़क पर छोड़कर भाग निकले। मधुमक्खियों का हमला इतना खतरनाक था कि हमले में 50 लोग घायल हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी घायल व्यक्ति इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। इसके बाद बमुश्किल घबराए लोग किसी तरह अर्थी के पास पहुंचे और कंधा देते हुए श्मशान घाट पहुंचे। और अंतिम संस्कार किया।

ये खबर भी पढ़ें... MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने

मुंडन करा रहे लोगों पर भी हमला

मधुमक्खियां लगातार लोगों पर हमला करती रहीं, बीचे आए लोगों पर शिकार बनाया। इसी दौरान, तालाब के किनारे कुछ अन्य लोग मुंडन संस्कार करा रहे थे, और उन पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया। इस हमले में उन लोगों को भी गंभीर चोटें आईं, लेकिन उन्होंने भी अस्पताल जाने का कोई प्रयास नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें... MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक, शिशु वार्ड में नवजातों की सुरक्षा पर संकट

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Damoh News
  • दमोह न्यूज
  • BEE ATTACK
  • मधुमक्खियों का हमला
  • शव यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि