भोपाल में बनेंगी 5 नई तहसीलें, जिला पुनर्गठन पर जल्द लगेगी शासन की मुहर

Vikram Jain | Feb 14, 2025, 18:12 IST
Share
madhya pradesh bhopal five new tehsils will be formed
madhya pradesh bhopal five new tehsils will be formed

भोपाल में पांच नई तहसीलों का गठन किया जाएगा, जिसके बाद तहसीलों के साथ संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। शासन जल्द ही जिला पुनर्गठन के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाएगा। जानें कौन-कौन सी होंगी नई तहसीलें...

भोपाल जिले के लोगों को राजस्व के मामले को निपटाने के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। भोपाल में पांच नई तहसीलों का गठन किया जाएगा, जिसके बाद तहसीलों के साथ संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। शासन जल्द ही जिला पुनर्गठन के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाएगा। इस प्रस्ताव के तहत भोपाल में पांच नई तहसीलें बनाई जाएंगी। मौजूदा तीन तहसीलों के साथ अब इन नई तहसीलों का भी गठन होगा, जिससे भोपाल जिले में कुल आठ तहसीलें होंगी। इससे जिले के निवासियों को उनके क्षेत्र में ही तहसील कार्यालय से संबंधित कार्यों को करवाने में सुविधा मिलेगी।

नए तहसील क्षेत्र और उनके गठन की प्रक्रिया

भोपाल जिले के पुनर्गठन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भेजे प्रस्ताव में शासन की ओर से मांगी गई आपत्तियों पर एसडीएम और तहसीलदार को 15 दिन में जवाब देना है। नीति के तहत भोपाल जिले में पांच नई तहसील बनेगी। भोपाल शहर के उपनगरों को नई तहसील बनाया जाएगा। पांच नई तहसीलें बैरागढ़, कोलार, भेल गोविंदपुरा, पुराना शहर, और नया शहर, नर्मदापुरम रोड बनाई जाएंगी। पांच नई तहसील बनने के बाद जिले में कुल आठ तहसील हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में 31 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट

शहरी और ग्रामीण का नक्शा होगा अलग

पांच नई तहसीलें क्षेत्रों की दूरी और क्षेत्रफल के अनुसार बनाई जाएंगी, और प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग नजूल क्षेत्रों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को स्पष्ट रूप से अलग किया जाएगा और तहसील के कार्यालयों को नगर निगम के वार्ड से भी जोड़ा जाएगा। इस कदम से लोगों के लिए संबंधित राजस्व कार्यों को पूरा करना अधिक सुलभ हो जाएगा। नई तहसीलें बनाए जाने से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। शहरी क्षेत्र की तहसीलों में आबादी चार लाख के भीतर निर्धारित की जाएगी, ताकि वहां की व्यवस्था बेहतर हो सके।

ये खबर भी पढ़ें...

नीमच CEO किडनैपिंग केस में खुलासा, तहसीलदार ने कहा था- बहन से शादी करो या 1 करोड़ दो

बदलावों की आवश्यकता और उद्देश्य

भोपाल जिले में मौजूदा समय में तीन तहसीलें कोलार, हुजूर, और बैरसिया हैं, लेकिन इनकी कार्यप्रणाली में कई समस्याएं थीं, खासकर क्षेत्रीय स्तर पर। आठ नजूल क्षेत्र में एसडीएम है। कोलार, बैरसिया को छोडकर बाकी में तहसील कार्यालय अन्य क्षेत्रों में हैं। बैरागढ़, हुजूर, ओल्ड सिटी नजूल पुराने शहर में कलेक्ट्रेट में है तो एमपी नगर नजूल कोलार तहसील में है। हुजूर तहसील में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों का 70 फीसदी हिस्सा आता है, जिससे काम में कठिनाइयां आती हैं।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने इस पुनर्गठन प्रक्रिया को जिले के विकास और लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि इस नई योजना से सभी को लाभ होगा और लोग अपने नजदीकी क्षेत्र में ही तहसील संबंधी कार्य करवा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक किया तो खैर नहीं, होगी 3 साल की जेल

भीख लेने-देने वाले पर भोपाल में पहली FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
  • कोलार
  • तहसील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा