सिंहस्थ 2028 के लिए खुलेगा हवाई जहाज में होटल, एमपी के दो भाइयों ने खरीदा कार्गो प्लेन

Amresh Kushwaha | Oct 15, 2025, 18:23 IST
Share
madhya-pradesh-brothers-cargo-plane-hotel
madhya-pradesh-brothers-cargo-plane-hotel

मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो भाइयों ने कार्गो प्लेन खरीदा है। इसे एक लग्जरी होटल में बदला जाएगा। यहां श्रद्धालु और पर्यटक ठहर सकेंगे। ये अनोखी पहल बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अनोखी पहल शुरू होने जा रही है। यहां दो भाइयों, वीरेंद्र और पुष्पेंद्र कुशवाह ने बीएसएफ से एक बड़ा कार्गो प्लेन खरीदा है। हालांकि, यह प्लेन हवाई यात्रा के लिए नहीं होगा, बल्कि इसे एक शानदार लग्जरी होटल में बदला जाएगा।

40 लाख में खरीदी कार्गो प्लेन

इन दोनों भाइयों ने यह प्लेन बीएसएफ से करीब 40 लाख रुपए में खरीदा है। इसे एक फार्म हाउस पर लग्जरी होटल के रूप में बदला जाएगा। यह अनोखी पहल मुख्य रूप से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं और सिंहस्थ 2028 के लिए एक नया अनुभव प्रदान करेगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: वो कौन सी अमावस्या थी जब उज्जैन में जला अंधेरे पर प्रकाश का पहला दीया, सम्राट विक्रमादित्य से है इसका कनेक्शन

प्लेन में बनेगा 5 स्टार होटल

यह 55 सीटों वाला कार्गो प्लेन लगभग 20 टन वजनी है। प्लेन मे बदलाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। अगले साल तक इसमें 5 लग्जरी रूम बनाए जाएंगे। जहां लोग ठहर सकेंगे। इसके अलावा, यहां फोटो-शूट भी कराए जाएंगे। इससे पर्यटकों को एक अलग अनुभव मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन कमिश्नर का आइडियाः सीएम मोहन यादव को भाया हर पंचायत में एमएसएमई यूनिट्स का प्रेजेंटेशन, इंदौर को मिलेगा ये फायदा

पिछले साल MIG-21 खरीद चुके हैं दोनों भाई

यह कोई पहली बार नहीं है जब इन भाइयों ने अनोखी चीजें खरीदी हों। पिछले साल, उन्होंने MIG-21 भी खरीदा था। इसे बाद में अपने फार्म हाउस के गोदाम में डिस्मेंटल करवाकर बेच दिया। अब इस कार्गो प्लेन के साथ वे एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन न्यूज। सिंहस्थः लैंड पूलिंग मामले में बीच का रास्ता निकालने में जुटी सरकार

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, उज्जैन सिंहस्थ 2028 : सुरक्षा, सुविधाओं और भीड़ नियंत्रण में AI का उपयोग करेगी MP सरकार

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन न्यूज
  • कार्गो प्लेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं