मध्य प्रदेश में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, युद्ध की तैयारी में ब्लैकआउट

Sandeep Kumar | May 07, 2025, 22:37 IST
Share
madhya-pradesh-civil-defense
madhya-pradesh-civil-defense

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को सिविल डिफेंस मॉकड्रिल के दौरान ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इसी क्रम में ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में भी आयोजित किए गए।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को एक विशेष सिविल डिफेंस मॉकड्रिल आयोजित की गई, जिसमें ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की तैयारियों के मद्देनजर किया गया था। ब्लैकआउट के दौरान, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और कटनी में अंधेरा छा गया। इस दौरान भोपाल में सीएम मोहन यादव स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे, जहां से उन्होंने प्रदेश की स्थिति का वर्चुअली निरीक्षण किया।

भोपाल में बजा सायरन

ब्लैकआउट के दौरान, दोपहिया और चार पहिया वाहन जहां थे, वहीं रुक गए और अपनी हेडलाइट्स बंद कर दीं। इसके अलावा, पुलिस भी लोगों को जागरूक करती हुई नजर आई। शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक कुल 15 मिनट का ब्लैकआउट था। इस समय के दौरान लोगों को संभावित युद्ध परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने का उद्देश्य था।

ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: बांद्रा से रीवा तक सफर होगा आसान, चलेगी 22 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन

ग्वालियर में 12 मिनट का ब्लैकआउट

ग्वालियर में भी इसी प्रकार का अभ्यास किया गया, जिसमें 12 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। ग्वालियर को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स की कैटेगरी-2 में शामिल किया गया है, और यहां पर भी ऑपरेशन अभ्यास के तहत यह मॉकड्रिल की गई।

ये खबर भी पढ़िए... कर्नल सोफिया कुरैशी का MP से है खास कनेक्शन, जानें इनकी दास्तान

जबलपुर में विस्फोट और आपातकालीन अभ्यास

जबलपुर में भी सिविल डिफेंस मॉकड्रिल आयोजित की गई, जिसमें विस्फोट जैसी स्थिति का परिदृश्य तैयार किया गया। समदड़िया मॉल में विस्फोट का सीन क्रिएट किया गया और इस दौरान आपातकालीन स्थितियों में बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानियों को लेकर एक्सरसाइज की गई। इसमें फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में जानिए कब आएंगे 24वीं किस्त के पैसे

ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update: आंधी-बारिश का दौर जारी, 16 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

कटनी में बमबारी के बाद मॉकड्रिल

कटनी जिले में भी बुधवार को मॉकड्रिल की गई, जिसमें बमबारी जैसी परिस्थितियों का सामना किया गया। आपातकालीन स्थिति की तरह, टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया।

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • कटनी
  • ब्लैकआउट
  • मॉकड्रिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती