गुरू पूर्णिमा महोत्सव में सीएम मोहन यादव ने 50 स्टूडेंट्स को वितरित किए साइकिल
Sandeep Kumar | Jul 10, 2025, 23:35 IST
cm-mohan-yadav
सीएम मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने 50 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की और शैक्षणिक संस्थानों को 5 लाख की घोषणा की।
MP के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के शासकीय कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देश की मजबूती का आधार है। भारत की प्रगति बेहतर शिक्षा के कारण संभव हुई है।
इस दौरान सीएम ने महू, देवास और नरसिंहपुर के विद्यालयों को 5-5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। यह राशि शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों को शैक्षिक प्रबंधन और विकास में उत्कृष्टता के लिए दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में ई-विधान प्रणाली लागू नहीं हो पाएगी
मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूली बच्चों को नि:शुल्क साइकिल वितरण के 2 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन 50 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलें दी गईं। बच्चों ने साइकिल की घंटी बजाकर खुशी व्यक्त की और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पहले दिन ही विभिन्न जिलों में 4 लाख 30 हजार साइकिलें बांटी गईं।
ये खबर भी पढ़िए...वॉश रील चैलेंज प्रतियोगिता, रील बनाकर अपने गांव के बारे में बताओ, सरकार देगी 5 हजार
इस कार्यक्रम के दौरान सांदीपनि विद्यालय पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म में विद्यालय के शैक्षिक योगदान और छात्रों के सर्वांगीण विकास को उजागर किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...बैंक बड़ौदा में खातो खुलवायो... गाना हो रहा वायरल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने यूट्यूबर को भेजा नोटिस
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में ई-केवाईसी न करवाने से इतने लाभार्थियों को जुलाई में नहीं मिलेगा राशन
सीएम ने गुरू पूर्णिमा महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर के शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने उल्लेखनीय शैक्षिक उपलब्धियों के लिए शिक्षकों मनोज सोहनी, देवेंद्र बंसल, डॉ. एस.के. पाल, मनोज कौशल, सुरीत दास बनोथे, शुभांगी नामड़े, सारिका शर्मा, वंदना रामचंदानी, योगेश विश्नोई, और बख्तौर खान को अंगवस्त्र और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत के स्वर्णिम काल की बात की। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से भारतीय ज्ञान से कई देश प्रकाशित हुए थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
इस दौरान सीएम ने महू, देवास और नरसिंहपुर के विद्यालयों को 5-5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। यह राशि शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों को शैक्षिक प्रबंधन और विकास में उत्कृष्टता के लिए दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में ई-विधान प्रणाली लागू नहीं हो पाएगी
साइकिल वितरण अभियान
ये खबर भी पढ़िए...वॉश रील चैलेंज प्रतियोगिता, रील बनाकर अपने गांव के बारे में बताओ, सरकार देगी 5 हजार
सांदीपनि विद्यालय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन
ये खबर भी पढ़िए...बैंक बड़ौदा में खातो खुलवायो... गाना हो रहा वायरल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने यूट्यूबर को भेजा नोटिस
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में ई-केवाईसी न करवाने से इतने लाभार्थियों को जुलाई में नहीं मिलेगा राशन
गुरू पूर्णिमा पर शिक्षकों को सम्मान
भारत का स्वर्णिम काल: सीएम मोहन
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari